Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राहुल और दानिश की मुलाकात, क्या नए राजनीतिक उलटफेर के हैं संकेत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Rahul and Danish
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बीएसपी सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्द बोलकर खुद को और बीजेपी को बुरी तरह फंसा दिया है. संसद में उनकी तरफ से दिए गए अमर्यादित बयान ने बवाल मचा दिया. उनके इस भाषण की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गई कि विपक्षी पार्टी सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बीजेपी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया.

बीजेपी पर दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया पार्टी को बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस तक जारी करना पड़ा. हालांकि कांग्रेस इस मुद्दे को इतनी आसानी से कहां जाने देने वाली थी.  मामले पर कांग्रेस, बीएसपी से भी ज्यादा सक्रिय नजर आई. कांग्रेस ने न सिर्फ बीजेपी पर ध्यान भटकाने की राजनीति का आरोप लगाया, बल्कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बीएसपी नेता दानिश अली से मिलने के लिए उनके आवास तक पहुंच गए.

इन्हें भी पढ़े

Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
Yogi-Akhilesh

अखिलेश की चुनौती CM योगी को मंजूर, पेच कहां फंसा?

October 11, 2026

51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी

October 10, 2026
Load More

22 सितंबर को दानिश अली से मिलने के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा की जिसमें वह दानिश को गले लगाते नजर आ रहे हैं. राहुल ने कैप्शन में लिखा ‘नफरत की बाजार में मुहब्बत की दुकान’.

इस मुलाकात की तस्वीर ने एक तीर से दो निशाना कर डाला. दरअसल कांग्रेस ने बीजेपी को तो घेरा ही, साथ ही दानिश से मुलाकात ने अखिलेश और मायावती को भी टेंशन दे दी है.

कौन हैं ये दानिश अली

दानिश उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बीएसपी सांसद हैं. साल 2019 के चुनाव में दानिश ने भारतीय जनता पार्टी के कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस के सचिन चौधरी को हरा कर जीत हासिल की थी. दानिश का राजनीति से नाता उनकी पीढ़ी तक सीमित नहीं है. साल 1957 में उनके दादा कुंवर महमूद अली डासना विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और साल 1977 में हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे. हापुड़ दानिश अली का गृह जिला है. उनके पिता जफर अली भी राजनीति में सक्रिय रहे हालांकि वह विधायक या सांसद नहीं बने.

राहुल ने दानिश से मुलाकात कर क्यों बढ़ा दी मायावती की टेंशन

सामाजिक विज्ञान के प्रोफेसर विकास गुप्ता ने एबीपी से बात करते हुए इस सवाल के जवाब में बताया कि दानिश अली की गिनती यूपी की राजनीति में काफी तेज तर्रार और सफल नेताओं में होती है. वह मायावती के काफी करीबी नेता भी माने जाते हैं. इसके अलावा दानिश की मुस्लिम मतदाताओं पर अच्छी पकड़ है.

दानिश ने पिछले लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट से कांग्रेस और बीजेपी को हराया था. ये वो साल था जब पूरे देशभर में खासकर यूपी में भारतीय जनता पार्टी की लहर थी. अमरोहा संसदीय क्षेत्र में मुसलमानों का प्रभुत्व है, और यहां बड़ी संख्या में दलित भी रहते हैं. दानिश अली ने लगभग 51% वोट हासिल कर तत्कालीन मौजूदा बीजेपी सांसद कुंवर सिंह तंवर को 63,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.

अब जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे को राजनीतिक गलियारे में चर्चा होने लगी क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगे?

दरअसल देश में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार अपने खोए हुए इस वोट बैंक को वापस लाने की कोशिश कर रही है और इन खोए हुए वोटर्स में मुस्लिमों का भी नाम सबसे ऊपर है. दरअसल मुस्लिम समुदाय हमेशा से ही कांग्रेस को अपना समर्थन देता आया है, लेकिन पिछले कुछ सालों में पार्टी के कमजोर होने के बाद उनके मुस्लिम छिटकते गए और क्षेत्रीय पार्टियों को अपना समर्थन देना शुरू कर दिया.

अब कांग्रेस दानिश अली का साथ देकर या भविष्य में उन्हें अपने पार्टी में शामिल कर कांग्रेस मुस्लिमों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर सकती है. ऐसे में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी मायावती को उत्तर प्रदेश में जनाधार की चिंता हो सकती है, क्योंकि मुस्लिम समुदाय कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है. अगर दानिश भी कांग्रेस की पार्टी में शामिल होते हैं तो साल 2024 के चुनाव में एक बड़ा वोट बैंक शिफ्ट कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो सकता है. वहीं अखिलेश यादव भले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन सपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन साल 2017 विधानसभा चुनाव में विफल साबित हुआ था. चुनाव बाद खुद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस का वोट सपा को ट्रांसफर ही नहीं हुआ था.

बसपा के साथ गठबंधन करने की कोशिश में राहुल

प्रोफेसर विकास बताते हैं कि इस पूरे मामले में राहुल का सक्रिय रहने के पीछे एक कारण ये भी हो सकता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बसपा को इंडिया में शामिल करने की कोशिश कर रही हो. बसपा और कांग्रेस के साथ आने से जीतने की संभावना सपा और कांग्रेस की तुलना में ज्यादा बढ़ जाती है. अगर लोकसभा चुनाव से पहले बसपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए राजी हो जाती है तो एक ऐसे दलित-मुस्लिम गठजोड़ की नींव रखी जाएगी जिस पर अगर सही दिशा में प्रयास किया गया तो दूसरी जातियां व अपर कास्ट का झुकाव भी हो सकता है.”

दानिश अली को अपशब्द कहने कहने के मामले में रमेश बिधूड़ी

लोकसभा में बहस के दौरान बीएसपी सांसद दानिश को अपशब्द कहने के बाद पहली बार यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बयान दिया है. संसद से उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस मामले पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला गौर कर रहे हैं. इसके अलावा, मैं इस मसले पर अभी कुछ नहीं कहना चाहता.

दरअसल, बीजेपी एमपी रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ लोकसभा में विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया था. उनके बयान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा के दौरान तत्काल इस पर अपना अफसोस जाहिर किया. उन्होंने कहा था कि उनका ये बयान स्वीकार नहीं है.

बीजेपी सांसद के इस तरह के बयान के सामने आने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह देश के मूल मसले से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन से ध्यान हटाने की टैक्टिस हो सकता है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता से जुड़े मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ सकती.

संसद के अंदर अपशब्द को लेकर क्या है नियम

संसद के अंदर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर संविधान के आर्टिकल 105 (2) के तहत संसद में कही गई किसी बात के लिए कोई सांसद किसी कोर्ट के प्रति उत्तरदायी नहीं होता है.

आसान भाषा में समझे तो सदन में कही गई किसी भी बात को कोर्ट में चैलेंज नहीं किया जा सकता है. एक सांसद सदन में कुछ भी कहता है वो लोकसभा में प्रोसिजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस के रूल 380 के तहत स्पीकर के कंट्रोल में होता है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई भी सांसद संसद भवन के अंदर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करता है तो उस पर स्पीकर को ही एक्शन लेने का अधिकार है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

केजरीवाल की दिल्ली में हार, पंजाब के लिए तैयार… कांग्रेस कसूरवार ?

February 10, 2025
Sharad Pawar adani

दशकों पुराना हैं शरद पवार का गौतम अडानी से याराना!

April 11, 2023
murder

जंगलराज : रेस्तरां कर्मी को मारी गोली, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.