Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

अब पूर्वोत्तर को पश्चिम से जोड़ने निकलेंगे राहुल गांधी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 26, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से पार्टी गदगद है. कांग्रेस ने अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज जल्दी शुरू होगा. भारत जोड़ो यात्रा के इस फेज में राहुल गांधी अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक की यात्रा करेंगे.

राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा की तपस्या आगे बढ़ाने को लेकर आए बयान के बाद कांग्रेस की ओर से इसके फेज-टू की बात की गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से शुरू होगा और ये यात्रा गुजरात के पोरबंदर पहुंचकर संपन्न होगी.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
examination system

भारत की परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ते सवाल, परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
Load More

जयराम रमेश ने ये भी कहा कि राहुल गांधी की एक और यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. उन्होंने राहुल गांधी की कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की करीब चार हजार किलोमीटर लंबी यात्रा का भी जिक्र किया जो पिछले साल सितंबर में शुरू होकर इस साल जनवरी तक चली थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जयराम रमेश ने कहा कि पूर्वोत्तर से पश्चिम की ये यात्रा, दक्षिण से उत्तर की यात्रा से कुछ अलग होगी.

उन्होंने संकेत दिया कि इस यात्रा में संसाधनों को एक से दूसरे स्थान पर लाना और ले जाना थोड़ा कठिन होगा और यात्रियों की संख्या भी कुछ कम हो सकती है. जयराम रमेश ने कहा कि अधिकतर ये यात्रा भी पदयात्रा होगी लेकिन रास्ते में जंगल और नदियां भी होंगी. ये मल्टी मॉडल यात्रा होगी. उन्होंने कहा कि अप्रैल में कर्नाटक के चुनाव होंगे, जून से बारिश शुरू हो जाएगी और नवंबर में राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे.

जयराम रमेश ने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा फेज-टू की शुरुआत जून या नवंबर से पहले शुरू होगी. उन्होंने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज, पहले फेज की तुलना में छोटा होगा. जयराम रमेश ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर अगले कुछ हफ्ते में निर्णय लिया जाएगा. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की तपस्या को आगे बढ़ाने की बात कही थी.

राहुल गांधी ने साथ ही ये भी जोड़ा था कि वे चाहते हैं कि पूरा देश इसमें सहभागी बने. राहुल गांधी ने इस बयान से एक और यात्रा के संकेत तो दे दिए थे लेकिन ये यात्रा कब, कहां से शुरू होगी, कहां तक चलेगी, इन सबको लेकर कयास ही लगाए जा रहे थे जिन पर अब पार्टी ने मुहर लगा दी है. राहुल गांधी की ये यात्रा चीन सीमा पर स्थित अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से महात्मा गांधी की जन्मभूमि गुजरात के पोरबंदर तक जाएगी.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gujarat election

गुजरात को ऐसे जीतना क्या जीतना?

November 29, 2022
pakistaan

क्या पाकिस्तान का दिवालिया होना तय है?

February 23, 2023
ज्ञान गोदड़ी जत्थे

उत्तराखंड: दिल्ली से हरिद्वार जा रहे ज्ञान गोदड़ी जत्थे को पुलिस ने रोका

November 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.