Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

मादक पदार्थ बनाने वाली दो फैक्टरियों पर छापा, मौलवी समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2024
in जुर्म, दिल्ली
A A
गिरफ्तार
12
SHARES
415
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एएनटीएफ यूनिट ने उत्तर प्रदेश के बरेली और झारखंड के हज़ारीबाग में मादक पदार्थ(हेरोइन) बनाने वाले दो फैक्टरियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से मौलवी समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 2.269 किलोग्राम हेरोइन, 1.053 किलोग्राम हेरोइन बनाने का कच्चा मामल, 50 किलोग्राम सोडा पाउडर, 3.201 किलोग्राम रासायनिक (कटा हुआ) और 500 ग्राम तरल रसायन और रंग बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एएनटीएफ ने दिल्ली में सक्रिय मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान एएनटीएफ में तैनात एसआई विशन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक ड्रग तस्कर बरेली यूपी निवासी मौलवी आतिफ छत्ता रेल चौक फ्लाईओवर क्षेत्र के पास आएगा। इंस्पेक्टर राकेश दूहन की देखरेख में एसआई विशन कुमार और विकासदीप, एएसआई संजय, राजेंद्र और सुनील की टीम ने छत्ता रेल चौक, दिल्ली के पास रेलवे फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बैग से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि उसे हेरोइन बरेली, यूपी के अशरफ ने अनाज मंडी, नरेला, दिल्ली में उसके रिसीवर तक पहुंचाने के लिए दी थी। पुलिस ने उसे बरेली के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Red Fort

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

August 14, 2026
Load More

अशरफ पैर में चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती था। उसने बताया कि उसे हेरोइन बरेली के राजू, बैरा, आरिफ, जहांगीरपुरी का इस्लाम और जेजे कॉलोनी, बवाना का अरमान देता था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी आरिफ अली को बरेली, यूपी में उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसे हेरोइन यूपी के बरेली का रुखसार उर्फ राजू देता है। पुलिस ने टीम ने रुखसार अली को गिरफ्तार कर सीता विहार, मढय़िाऊ गांव, थाना जानकीपुरम, लखनऊ स्थित उसके घर से एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया। यहां से 200 ग्राम हेरोइन और 1 किलोग्राम मिश्रण पदार्थ, 500 ग्राम डाई/मिश्रण रंग, 45 किलोग्राम सोडा बरामद किया गया। उसके घर से कच्चे माल से हेरोइन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए।

झारखंड में फैक्टरी का पर्दाफाश

पुलिस ने रुखसार अली के खुलासे के बाद हज़ारी बाग, झारखंड से मोहम्मद मुख्तार अंसारी(45) को गिरफ्तार कर लिया। हज़ारीबाग़, झारखंड स्थित उसके घर से फैक्टरी चल रही थी। उसके घर से कुल 1035 ग्राम कच्चा मामल, 359 ग्राम हेरोइन, 1914 ग्राम कट/केमिकल, 5 किलोग्राम सोडा और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।

आतिफ मदरसों में पढ़ाता था…

बरेली, यूपी निवासी मो आतिफ मदरसों में पढ़ाता था। वह अपने बॉस अशरफ के कहने पर अपने दिल्ली स्थित आपूर्तिकर्ताओं को हेरोइन की आपूर्ति करता था। बरेली, यूपी निवासी अशरफ झारखंड-बरेली-दिल्ली के सिंडिकेट का अहम व्यक्ति था। बरेली यूपी निवासी आरिफ अली ने ग्रेजुएशन की हुई है। इसने अपने जीजा यानी इस्लाम के साथ मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। अली उर्फ रुखसार उर्फ राजू ने वर्ष 2018 के दौरान पंजाब में मूंगफली का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन कुछ वित्तीय मुद्दों के कारण उसे इसे बंद करना पड़ा और वह वर्ष 2018 में मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
संसद

संसद को बनाएं गंभीर चर्चा का मंच

February 9, 2023
saudi arabia

बिना शर्त सऊदी ने की अपने दुश्मन देश की मदद

March 8, 2023
delhi pollution

कैसे रुके प्रदूषण

November 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए वेकोलि को राष्ट्रीय सम्मान
  • सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.