Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

राज कुंद्रा यहां शूट करते थे अश्लील फिल्में, पुलिस चार्जशीट में इन मॉडलों के भी नाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 20, 2022
in जुर्म, मनोरंजन
A A
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) और अन्य पर कुछ डीलक्स होटलों में पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने का आरोप लगाया गया है, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा धन संबंधी लाभ के लिए वितरित किया गया. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यह जानकारी दी. पिछले सप्ताह एक अदालत के समक्ष दायर साइबर पुलिस चार्जशीट के अनुसार, कुंद्रा ने मॉडल शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे, एक फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और एक कैमरामैन राजू दुबे के साथ पांच सितारा होटलों में अश्लील वीडियो शूट किया था.

इससे पहले 2021 में, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अप्रैल में अपनी अलग चार्जशीट दाखिल की थी, इसके बाद सितंबर में मामले में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी, जो फरवरी (2021) में मध आइलैंड बंगले पर छापे के बाद सामने आया था. साइबर पुलिस, जिसने 2019 में मामला दर्ज किया था, ने दावा किया है कि आर्म्सप्राइम मीडिया लिमिटेड के निदेशक राज कुंद्रा कुछ वेबसाइटों पर अश्लील वीडियो बनाने और वितरित करने में शामिल थे.

इन्हें भी पढ़े

Tabu

साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर दिखाएगी तब्बू, फर्स्ट लुक ने जीता दिल

August 11, 2026
jiohotstar

क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

August 10, 2026
yash

यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

August 9, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Load More

450 पन्नों की चार्जशीट
450 पन्नों की चार्जशीट में ‘बनाना प्राइम ओटीटी’ के सुवाजीत चौधरी और राज कुंद्रा के एक स्टाफ सदस्य उमेश कामथ समेत अन्य का नाम अश्लील कंटेट बनाने वाली एक वेब सीरीज ‘प्रेम पगलानी’ का निर्माण करने और ओटीटी पर अपलोड करने के लिए शामिल किया गया है. पूनम पांडे पर अपना खुद का मोबाइल ऐप ‘द पूनम पांडे’ डेवलप करने, कुंद्रा की कंपनी की मदद से वीडियो शूट करने, अपलोड करने और सर्कुलेट करने का भी आरोप है.

साइबर पुलिस ने किए ऐसे दावे
साइबर पुलिस के अनुसार, राजू दुबे ने शर्लिन चोपड़ा के वीडियो भी शूट किए थे, जबकि झुनझुनवाला पर उनके (चोपड़ा) लिए स्क्रिप्ट लिखने और निर्देशित करने में सहायता करने और उकसाने का आरोप है. साइबर पुलिस ने दावा किया है कि कुंद्रा की कंपनी ने अपराध में सहायता की और बढ़ावा दिया, हालांकि वे जानते थे कि ऐसी चीजें अवैध हैं, यहां तक कि वे कुछ अन्य लापता मॉडलों की तलाश में हैं जिन्होंने अश्लील वीडियो या वेब सीरीज में काम किया है.

दो महीने की हिरासत में रहे थे राज कुंद्रा
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा होने के बाद, जिसमें कई अभियुक्तों को पकड़ा गया था, कुंद्रा को सितंबर 2021 में जमानत मिलने से पहले दो महीने की हिरासत में भेज दिया गया था. अन्य आरोपियों में कुंद्रा की फर्म वियान एंटरप्राइजेज के आईटी प्रमुख रेयान थोरपे, सिंगापुर में रहने वाले यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव और लंदन में रहने वाले कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी शामिल हैं, जो केनरीन और हॉटशॉट कंपनियां चला रहे हैं.

मुंबई पुलिस, जिसने कुंद्रा पर लगभग 100 अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगाया था, ने ठाकुर के 6.50 करोड़ रुपये के बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया, और सितंबर 2021 में अपनी पूरक चार्जशीट के अनुसार, मामले में 43 गवाहों के बयान दर्ज किए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अगले हफ्ते होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे नजर

March 5, 2023
modi 3.0

संकल्प से सिद्धि तक… मोदी 3.0 के एक साल, भारत की नई उड़ान!

May 31, 2025
Amit Shah

शाह की उम्र, बिहार में मुद्दा क्यों?

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.