Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के साथ बेनतीजा रही बैठक, कर्मिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला।  हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्रदेश भर से आए हजारों कर्मचारियों ने शनिवार को राजधानी शिमला में महा रैली निकाली। ढोल नगाड़े और तिरंगे झंडे लिए रैली में पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के वाकआउट और चौड़ा मैदान में कर्मचारियों के उग्र होते प्रदर्शन के बाद सरकार ने दोपहर के समय रैली में शामिल कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। करीब एक घंटे तक सरकार के साथ चली बैठक आखिरकार बेनतीजा रही।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा कर्मचारियों को दिया। लेकिन कर्मचारी नहीं माने। बैठक के बाद कर्मचारी नेता वापस रैली स्थल चौड़ा मैदान पहुंचे और अपना आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब चौड़ा मैदान में ही क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। यह अनशन शनिवार से ही शुरू हो गया है। कई कर्मचारी नेता रैली के लिए लगाए गए पंडाल में ही अनशन पर बैठ गए। इनके एलान के बाद बाकी कर्मचारी भी सहयोग का वायदा कर अपने घरों को लौट गए।

सुबह 10:00 बजे ही शिमला पहुंच गए थे कर्मचारी
रैली के लिए शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे ही प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी शिमला पहुंच गए थे। शिमला के टुटीकंडी आईएसबीटी और तवी मोड़ पहुंचे हजारों कर्मचारी बालूगंज और एडवांस स्टडीज होते हुए चौड़ा मैदान रवाना हुए। दोपहर 12:15 बजे ये कर्मचारी चौड़ा मैदान स्थित रैली स्थल पर पहुंचे। यहां बाद में कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों को संबोधित किया। कहा कि वे पेंशन बहाल होने के बाद ही अपना आंदोलन खत्म करेंगे।

बातचीत के लिए बुलाया तो कर्मचारियों ने डाली नाटी
दोपहर करीब 2:47 बजे सरकार ने रैली में शामिल कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए बुला लिया। मंच से जैसे ही इसकी जानकारी दी तो रैली में शामिल कर्मचारी अपनी मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद में झूमने लगे। ढोल नगाड़ों के साथ नाटियों का दौर शुरू हो गया। बैठक खत्म होने तक चौड़ा मैदान में नाटियां चलती रहीं। इससे पहले रैली के दौरान भी कर्मचारी नाटियों पर झूमते दिखे।

कई बच्चों के साथ तो कुछ बैसाखी के सहारे भी पहुंचे
रैली के लिए प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों से कर्मचारी पहुंचे थे। इनमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। कई कर्मचारी अपने मासूम बच्चों को उठाए हुए रैली में शामिल होने पहुंचे। कुछ कर्मचारी लाठी और बैसाखी के सहारे रैली में समर्थन देने पहुंचे।

कर्मचारी बोले, साडा हक एथे रख
रैली के दौरान कर्मचारियों ने कई नारे लगाए। पेंशन को लेकर साडा हक.. एथे रख, जयराम ठाकुर करो कमाल..पुरानी पेंशन करो बहाल जैसे नारे लगे। कर्मचारी बोले कि सीएम जयराम पेंशन बहाल कर पेंशन पुरुष बन सकते हैं। सरकार रिपीट करवानी है तो पेंशन बहाल करो। कई कर्मचारियों ने नारे लगाए कि विधायकों को तो 90 हजार से ज्यादा पेंशन मिलती है लेकिन कर्मचारियों को चंद सौ रुपये दे रहे हैं। ऐसा भेदभाव नहीं चलेगा।

करुणामूलक संघ ने किया प्रदर्शन, कैबिनेट बैठक का सीन क्रिएट कर उठाईं मांगें
करुणामूलक संघ ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जयराम सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कैबिनेट बैठक का सीन क्रिएट कर मांगें उठाई गईं। सरकार से विभिन्न विभागों, बोर्डों, यूनिवर्सिटी, निगमों में क्लास सी की करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरियों को बहाल करने की मांग की गई। संघ के कार्यकर्ता दोपहर 2:10 बजे आंबेडकर चौक पहुंच गए। यहां करीब 23 मिनट नारेबाजी के बाद ये कार्यकर्ता बैरिकेड की ओर कूच करने लगे।

इस बीच पुलिस ने घेराबंदी की कोशिश की। शांतिपूर्ण तरीके से बढ़ रहे सदस्य आगे पहुंचकर सड़कों पर बैठ गए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वे पिछले 380 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में अब अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए विधानसभा कूच किया है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन शिमला के कालीबाड़ी के समीप एक रेन शेल्टर में निरंतर चल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री इनका हालचाल जानने एक बार भी रेन शेल्टर में नहीं आए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम योगी को ऐडेड विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्यों ने दिया ज्ञापन!

April 22, 2025

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड का लोक महापर्व उतरैणी-मकरैणी

January 15, 2025
दीपक

दीपावली के त्यौहारी मौसम में भारतीय अर्थव्यवस्था को लगे पंख

October 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.