नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस को रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के ट्रैफिक सिग्नल के पास बाइक राइडर पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर गिरफ्तारी की जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर दी जानकारी
दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रोड रेज के मामले में @dcp_outernorth के थाना समयपुर बादली की टीम ने की त्वरित कार्रवाई। रैपिडो राइडर के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों को पुलिस टीम ने ट्रेस कर गिरफ्त में लिया।
क्या था पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस की ओर से पोस्ट वीडियो में महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो की भी क्लिप को भी दिखाया गया है। वीडियो में महिला कहती हैं मैंने Uber बाइक बुक करी थी। ज़्यादा दूर डिस्टेंस नहीं था, 5 मिनट का। तो, यह Uber वाले भैया आए थे मुझे पिक करने के लिए आए। हमारी बाइक एक बाइक से टकराई। वो रॉन्ग साइड लेकर जा रहे थे।
युवक पर किया हेलमेट से हमला
वीडियो में महिला आगे कहती हैं कि बट द थिंग इस कि वो बंदा बाइक से उतरा और उन्होंने इनका हेलमेट उतार के इनको मारा, बेवजह मारा। मैं पीछे बैठी हुई थी, हेलमेट का आगे का शीशा टूट के मेरे ऊपर गिरा और मुझे चोट लगी।
वीडियो में रिकॉर्ड की पूरी घटना
महिला ने आगे कहा कि मैंने उसको मना भी किया कि ‘कोई तमीज नहीं है’। बदतमीजी करके वो चला गया। मैंने सब कुछ इंसिडेंट रिकॉर्ड किया और मैंने पुलिस के नंबर पर कॉल किया। मैंने उनको बताया, मैंने गाड़ी का नंबर भी नोट कर रखा था। पुलिस ने बोला वो थोड़ी देर में आ रहे हैं, लेट्स सी आते हैं कि नहीं।
महिला की शिकायत पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
दिल्ली पुलिस ने मामला की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
आरोपी ने वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अपना जुर्म कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपी ने वीडियो में कहता है कि मेरा नाम गौरव है। करीब 3-4 दिन पहले मैं रोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से रॉन्ग साइड जा रहा था। बाइक वाले के साथ मेरी बाइक टचिंग हो गई, जो मैंने गुस्से में रैपिडो बाइक वाले के सर पर हेलमेट मार दिया। मेरे से बहुत बड़ी गलती हुई है। मुझे मेरी गलती का एहसास है। मेरा सभी से अनुरोध है कि गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सभी सही चलें।”







