Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

रोहित शर्मा का आईसीसी वनडे रैंकिंग में जलवा, दूसरे स्थान पर पहुंचे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2025
in खेल
A A
Rohit Sharma
10
SHARES
321
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए. ICC वनडे रैंकिंग की बात करें तो टॉप तीन में टीम इंडिया का ही जलवा है. पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं और उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा हैं. फिर तीसरे नंबर पर किंग कोहली (ICC ODI Ranking Virat Kohli and Babar Azam) हैं.इस लिस्ट में बाबर आज़म को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो चौथे स्थान पर आ गए है.

आईपीएल 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने वाले 38 साल के रोहित ने एक स्थान के फायदे से पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ा जो कैरेबिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न एकदिवसीय श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गए. रोहित के 756 अंक हैं और वह भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (784) से पीछे हैं जो पहले नंबर पर बने हुए हैं.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 736 अंक के साथ चौथे स्थान पर बरकरार हैं. रोहित और कोहली दोनों ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में खेलना जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है. दोनों स्टार बल्लेबाज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला खेल सकते हैं और उन्होंने लय में वापसी के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

मौजूदा रैंकिंग में भारत के पांच बल्लेबाज शीर्ष 15 में हैं जिसमें श्रेयस अय्यर आठवें और लोकेश राहुल 15वें स्थान पर हैं. इस बीच नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को फायदा हुआ है. टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती दो मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और दाएं हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज छह स्थान के सुधार से 10वें पायदान पर है.

डेविड के टीम के साथी कैमरन ग्रीन भी छह स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं. डार्विन में दूसरे टी20 में 125 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस लंबी छलांग लगाते हुए 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पिछली रैंकिंग में वह शीर्ष 100 से बाहर थे. उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-1 से बराबरी हासिल की.

बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स (12 स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर) जबकि गेंदबाजों की सूची में जोश हेजलवुड (तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर), कागिसो रबादा (15 स्थान के फायदे से 44वें स्थान पर) और लुंगी एनगिडी (14 स्थान के फायदे से 50वें स्थान पर) को फायदा हुआ है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 के क्लीनस्वीप के दौरान अच्छे प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार हुआ है. तेज गेंदबाज मैट हेनरी 9.12 की औसत से 16 विकेट चटकाकर श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए. वह एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए. हेनरी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ा. दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर मौजूद रबादा ही उनसे आगे हैं.

न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (15 स्थान के फायदे से 23वें पायदान पर), डेवोन कॉनवे (सात स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर) और हेनरी निकोल्स (छह स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ ह

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ragging in schools

स्कूलों में रैगिंग संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कोर्ट हुआ सख्त

September 29, 2023
Kargil Vijay Diwas

कारगिल युद्ध : देश के 526 वीरों ने किया था सर्वोच्‍च बलिदान, उत्तराखंड ने दी थी सबसे ज्‍यादा शहादत

July 25, 2023
UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, क्या आधी आबाद को मिलेगा उनका हक?

May 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.