Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

रूस ने किया दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल का सफल परीक्षण, NATO की उड़ी नींद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 27, 2025
in विश्व
A A
9m730 burevestnik range
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ऐसी घोषणा की, जिसने दुनिया की बड़ी ताकतों की नींद उड़ा दी है. रूस ने अपनी अब तक की सबसे खतरनाक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है.

रूस का दावा है कि यह मिसाइल “अजेय” है. यह किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को धोखा दे सकती है और जिसकी उड़ान सीमा लगभग अनंत है. पुतिन ने कहा कि यह मिसाइल न केवल रूस की सुरक्षा बल्कि “वैश्विक रणनीतिक संतुलन” का नया चेहरा साबित होगी.

इन्हें भी पढ़े

Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

August 30, 2026
PM Modi Trump

ट्रंप के टैरिफ की PM मोदी ने निकाली काट, बदली विदेश नीति

August 30, 2026

एक और बाढ़ आ रही है! चीन ने अचानक रोका बचाव अभियान

August 28, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

14 हजार किलोमीटर तक उड़ी ‘बुरेवेस्टनिक’

रूसी सेना के महानिदेशालय प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने राष्ट्रपति पुतिन को जानकारी दी कि ‘बुरेवेस्टनिक’ ने 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की और लगभग 15 घंटे तक हवा में सक्रिय रही. पुतिन ने इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि अब इस मिसाइल के सभी मुख्य परीक्षण पूरे हो चुके हैं और जल्द ही इसके तैनाती की तैयारियां शुरू की जाएंगी.

यह मिसाइल नाटो (NATO) के लिए नया सिरदर्द बन गई है. नाटो ने इसे SSC-X-9 स्काईफॉल (Skyfall) नाम दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिसाइल किसी भी मौजूदा रक्षा प्रणाली को “भ्रमित और निष्क्रिय” कर सकती है.

क्या है ‘बुरेवेस्टनिक’-रूस का ‘तूफानी पक्षी’?

‘बुरेवेस्टनिक (9M730 Burevestnik)’ रूस की एक उच्च श्रेणी की क्रूज मिसाइल है, जो पारंपरिक मिसाइलों से बिल्कुल अलग तकनीक पर आधारित है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है एक छोटा परमाणु रिएक्टर, जो इसे अनंत दूरी तक उड़ने की क्षमता देता है.

सामान्य मिसाइलें ईंधन खत्म होने पर रुक जाती हैं, जबकि यह परमाणु ऊर्जा से चलने के कारण हफ्तों या महीनों तक उड़ान भर सकती है. रूसी भाषा में ‘बुरेवेस्टनिक’ का अर्थ है “तूफानी पक्षी”, जो खतरे की आहट का प्रतीक माना जाता है. यह मिसाइल मात्र 50 से 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ती है. इससे रडार सिस्टम इसे पकड़ नहीं पाते.

कैसे काम करती है यह मिसाइल?

साधारण क्रूज मिसाइलें जेट इंजन से उड़ती हैं, लेकिन ‘बुरेवेस्टनिक’ में परमाणु रिएक्टर लगा होता है. यह रिएक्टर हवा को अत्यधिक गर्म करता है, जिससे उत्पन्न थ्रस्ट मिसाइल को आगे बढ़ाता है. सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ईंधन खत्म नहीं होता, यानी यह सैद्धांतिक रूप से पूरी पृथ्वी की परिक्रमा कई बार कर सकती है. इसमें परमाणु वारहेड (nuclear warhead) लगाने की भी क्षमता है. इससे यह किसी भी देश पर विनाशकारी हमला कर सकती है.

अमेरिका और NATO की चिंता बढ़ी

रूस की इस नई मिसाइल तकनीक ने अमेरिका और उसके सहयोगियों की रक्षा नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विश्लेषकों का कहना है कि यह मिसाइल ‘मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ को अप्रासंगिक बना सकती है. यूक्रेन युद्ध के बीच इस परीक्षण का सफल होना रूस की सेन्य शक्ति और रणनीतिक आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
इमैनुएल मैक्रॉन

तो फ्रेंच राष्ट्रपति भी हुए ड्रैगन के मुरीद?

April 3, 2023
Field Marshal

60 साल बिना फील्ड मार्शल के कैसे चला मुल्क, क्या है मार्शल बनाने का मकसद !

May 27, 2025
जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह

जनता की समस्याओं का निराकरण ही पहली प्राथमिकता: जिलाधिकारी

April 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.