Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

समझाते रहे गहरा है पानी, मत नहाओ, नहीं माने और चंद मिनटों में झील में समा गए दोस्त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोलका (ऊना)। हम समझाते रहे कि मत नहाओ, पानी गहरा है, लेकिन सात साथी नहीं माने और चंद मिनटों में पानी में समा गए। अब हमसे बिछुड़ गए। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंदसागर झील में हुए दिल दिहला देने वाले मंजर की प्रत्यक्षदर्शी साथी युवा सोनू और कृष्ण लाल ने दर्दनाक दास्तां बयां की। अपने साथियों को खोने के बाद गमगीन सोनू और कृष्ण ने बताया कि झील किनारे पहुंचने के बाद गर्मी का अहसास हो रहा था। कुछ का नहाने का मन कर गया।

पहली बार गोबिंदसागर झील किनारे पहुंचे थे। सभी झील की गहराई और वास्तविकता से अनजान थे। अचानक ही विशाल कुमार ने कपड़े खोले और झील में उतर गया। इसे देखकर पवन कुमार, रमन कुमार, लाभ सिंह, लखवीर सिंह, अरुण कुमार और शिवा कुमार भी नहाने चल गए। कुछ देर में विशाल डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सभी चेन बनाकर गहराई की ओर बढ़े। सभी डूबने लगे। इसे देखकर झील किनारे बैठे साथी गुरप्रीत और रमन ने चीख पुकार मचाई।

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

इस पर मौके पर पहुंचे कृष्ण लाल और सोनू ने अपने साथियों को देखा। तब तक केवल सभी के हाथ ही दिख रहे थे। आखिरी दम तक पानी के भीतर मदद के लिए हाथ ऊपर उठाते रहे। मौत के जंग के इस मंजर को देखकर कृष्ण लाल खुद को नहीं रोक पाए और बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगा, जिसे बाहर खड़े सोनू ने होशियारी से बचा लिया। सोनू का कहना कि साथी झील में नहाने की जिद पर अड़ गए और उनसे जुदा हो गए। आंखों के सामने उनकी कोई मदद नहीं कर पाए। इसका उन्हें हमेशा मलाल रहेगा।

दियोटसिद्ध और नयना देवी माथा टेकने जा रहे थे सभी
सभी 11 दोस्त धार्मिक स्थलों में शीश नवाने के इरादे से हिमाचल आए थे। ऊना के पीरनिगाह में दर्शन के बाद युवाओं ने दियोटसिद्ध जाना था। इसके बाद श्री नयनादेवी जी रवाना होना था, लेकिन रास्ते में ही हुए हादसे ने सबको झकझोर दिया है।

गोबिंदसागर झील में हर कदम पर है खतरा
गोबिंदसागर झील में हर कदम पर खतरा रहता है। झील में एक कदम पर कुछ फीट पानी तो अगले ही कदम पर पानी 100 फीट गहरा होता है। ऊंची ढलानें होने के कारण ऐसा होता है, लेकिन अनजान पर्यटक इससे बेखबर होते हैं और नहाने उतर जाते हैं।

दोस्तों ने ही समेटा बिछड़े दोस्तों का सामान
शव बरामद होने के बाद झील में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। दोस्तों ने ही अपने मृतक यारों का सारा सामान एकत्रित किया और साथ ले गए। सामान बटोरते दोस्त अपने आंसू नहीं रोक पाए। सामान को देखकर साथी अपने दोस्तों को याद करते रहे।

हादसे के बाद भी आते रहे पर्यटक
इस बड़े हादसे के बाद भी पर्यटक झील किनारे पहुंचते रहे। सेल्फी लेती बार भी यहां हादसे का खतरा रहता था। जरा सा भी पांव खिसकने पर सीधे झील के किनारे गिरकर डूबने से मौत की आशंका रहती है। लापरवाही बरतना गोबिंदसागर झील किनारे मौत को बुलाने समान है।

ग्रामीणों से उलझ पड़ते हैं पर्यटक
स्थानीय ग्रामीणों की मानें पर्यटकों को झील में नहाने के लिए उतरने और झील से दूर रहने की सलाह देने पर वह उलझ पड़ते हैं। पर्यटकों के कड़े रूख से ग्रामीण भी अब दूर ही रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त से ही इस तरह के हादसे रोके जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indo-Pak ceasefire

शांति की राह… अमेरिका की मध्यस्थता और भारत-पाक युद्धविराम की अनकही कहानी !

May 13, 2025

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को किया फ्लैग ऑफ

January 30, 2024
CBSE

विशेष विश्लेषण : CBSE का नया मूल्यांकन सिस्टम विवादों में, क्या लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ बड़ा प्रयोग?

May 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.