Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

शर्तों के साथ खुलेंगे स्कूल, मास्क को लेकर बदले नियम, जानें अब क्या-क्या राहत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 4, 2022
in दिल्ली, राज्य
A A
Schools
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l दिल्ली में कोरोना के मामले घटते ही पाबंदियों में राहत मिलनी भी शुरू हो गई है. शुक्रवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में कई प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला लिया गया. दिल्ली में अब स्कूल-कॉलेज और जिम खोलने की इजाजत भी मिल गई है. इसके साथ ही दिल्ली में अब कई सारे प्रतिबंध लगभग खत्म हो गए हैं. हालांकि, जिम और स्पा के लिए सरकार एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेंटिग प्रोसिजर) जारी करेगी, जिसका पालन करना जरूरी होगा.

दिल्ली में अब लगभग सारे प्रतिबंध हटे

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Load More

1. स्कूल-कॉलेज फिर से खुलेंगे

– ओमिक्रॉन के चलते दिल्ली में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान 29 दिसंबर से बंद कर दिए गए थे. इन्हें अब फिर से खोलने की इजाजत दे दी गई है.

– सभी क्लास के स्कूल एक साथ नहीं खुलेंगे. स्कूलों को अलग-अलग क्लास के हिसाब से अलग-अलग चरणों में खोला जाएगा.

– पहले 7 फरवरी से 9वीं से 12वीं के स्कूल खोले जाएंगे. नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल 14 फरवरी से खोले जाएंगे. साथ ही ऑनलाइन क्लासेस भी जारी रहेंगी.

– स्कूल खोल तो दिए गए हैं, लेकिन यहां अभी उन्हीं शिक्षकों को आने की अनुमति होगी जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी होगी.

– 7 फरवरी से सभी कॉलेजेस भी खोल दिए जाएंगे. कॉलेज स्टूडेंट की ऑनलाइन क्लासेस नहीं होगी. ऑफलाइन मोड में ही पढ़ाई होगी.

ये भी पढ़ें– तीन डोज वाली पहली Corona वैक्सीन की सप्लाई भारत में शुरू, जानिए बिना इंजेक्शन कैसे लगेगी, किसे लगेगी?

2. जिम भी फिर से खुलेंगे

– राजधानी में जिम, स्पा और स्वीमिंग पूल लंबे समय से बंद थे. इन्हें दोबारा खोलने की अनुमति देने की मांग हो रही थी.

– अब सरकार ने फिर से जिम, स्पा और स्विमींग पूल को 7 फरवरी से खुलने की इजाजत दे दी है. यहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा.

3. ऑफिस में 100% कर्मचारियों को अनुमति

– दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में अभी तक सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ को ही आने की अनुमति थी. लेकिन अब 100% कर्मचारियों को आने की इजाजत दे दी गई है.

4. नाइट कर्फ्यू का समय घटा

– दिल्ली में 27 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लागू था. ये अब भी लागू रहेगा. हालांकि, सरकार ने अब इसका समय घटा दिया है.

– डीडीएमए के नए नियमों के मुताबिक, राजधानी में अब नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

5. कार में अकेले तो मास्क जरूरी नहीं

– अप्रैल 2020 को दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक कार में अकेले होने पर भी मास्क पहनना जरूरी था. ऐसा नहीं करने पर 2 हजार रुपये का चालाना काटा जाता था.

– दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद इस आदेश को अब हटा लिया गया है. दो दिन पहले ही हाईकोर्ट ने इस आदेश को वापस लेने को कहा था. अब दिल्ली में अगर कार में अकेले सफर कर रहे हैं तो मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा.

6. रेस्टोरेंट अब 11 बजे तक खुले रहेंगे

– अब तक रेस्टोरेंट और बार रात के 10 बजे ही बंद हो जाते थे. लेकिन अब इन्हें रात के 11 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है.

– रेस्टोरेंट और बार में अभी 50% सिटिंग कैपेसिटी को ही अलाउ किया जाएगा. इसके साथ ही रेस्टोरेंट होम डिलिवरी भी कर सकेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
उत्तराखंड की पहली महिला जागर गायिका बसंती बिष्ट

उत्तराखंड की पहली महिला जागर गायिका बसंती बिष्ट के बाद अब बसंती मेहरा भी चर्चे में हैं

September 29, 2023
Opposition's

विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ हल्ला बोल… संसद से सड़क तक, लोकतंत्र की रक्षा की मांग !

August 11, 2025
Ram temple

सामयिक : आगे भी मंदिर है

January 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.