Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : सचिवालय का पेपर भी लीक, चयन आयोग के पेपर लीक मामले में छठी FIR दर्ज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 30, 2023
in राज्य
A A
Paper leak
26
SHARES
864
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने सचिवालय लिपिक पोस्ट कोड 962 परीक्षा में एफआईआर दर्ज कर ली है। विजिलेंस ने सचिवालय लिपिक पोस्ट कोड 962 के पेपर लीक करने के आरोप में आयोग के बाहर ढाबा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजिलेंस की जांच में आरोपी ढाबा मालिक के मोबाइल में सचिवालय लिपिक पोस्ट कोड 962 के पेपर मिले हैं। विजिलेंस पता लगा रही है कि आरोपी ने कितने लोगों और किस-किस को पेपर बेचा है। विजिलेंस की जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग की ओर से करवाई गई परीक्षाओं में छठी एफआईआर दर्ज की है। गौर हो कि आरोपी ढाबा मालिक पहले भी आयोग के एक पेपर लीक मामले गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने हमीरपुर थाना में सोहन सिंह निवासी गांव धुंधला तहसील बंगाणा, जिला ऊना के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120बी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी हमीरपुर के पक्का परोह स्थित ढाबे का मालिक है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने सचिवालय लिपिक के प्रश्न पत्र को लीक किया है। सचिवालय लिपिक पद कोड 962 की परीक्षा माह अप्रैल, 2022 में आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा की 82 सीटों का विज्ञापन 24 मई, 2022 को प्रकाशित किया गया और लिखित परीक्षा 18 सितंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 21.10.2022 को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में कुल 57710 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 897 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी।

इन्हें भी पढ़े

Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
abhijit deepak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार

June 27, 2026
program was organized on Hindu Empire Day

हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

June 27, 2026
चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Load More

टाइपिंग स्किल टेस्ट के बाद 265 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। दस्तावेज के बाद 82 अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी। इस परीक्षा का अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया था। विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई विभिन्न पोस्ट कोड की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में छह अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग की जेओएआईटी पोस्ट कोड 965, पोस्ट कोड 962, पोस्ट कोड 939, जूनियर एडिटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर और ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 980 एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर पोस्ट कोड 819 में एफआईआर दर्ज की हैं। पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ दो चार्जशीट दायर कर दी हैं। (एचडीएम)

एसआईटी को भी मिले कई आपत्तिजनक साक्ष्य

एडीजीपी विजिलेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी का कहना है कि विजिलेंस ने सचिवालय लिपिक पोस्ट कोड 962 की परीक्षा मामले में आरोपी ढाबा मालिक सोहन सिंह के खिलाफ 420, 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। एडीजीपी ने बताया कि पोस्ट कोड 962 की परीक्षा की जांच में एसआईटी को कई आपत्तिजनक साक्ष्य भी मिले हैं। एडीजीपी विजिलेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने बताया कि एसआईटी ने आरोपी ढाबा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
war

क्या नई विश्व व्यवस्था के लिए अपरिहार्य है विश्वयुद्ध?

October 16, 2023
leader

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में बागी सांसद को मिली राहत

November 29, 2022

नेपाल के गायब बच्चे

December 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.