Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

गाजा का मंजर देख गहराया नया खतरा, दुनिया को होना चाहिए अलर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 12, 2023
in विश्व
A A
situation in Gaza
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट इस समय बारूद के ढेर पर बैठा है। मिस्र, सऊदी अरब और UAE जैसे मुस्लिम बहुल देश साथ आ सकते हैं। 7 अक्टूबर को दक्षिण इजरायल में सुन्नी हमास आतंकियों के कत्लेआम मचाने के बाद गाजा में जवाबी ऐक्शन देखने को मिल रहा है। अब तक लड़ाकू विमान से गोले बरसाए जा रहे हैं लेकिन आशंका यह भी जताई जा रही है कि इजरायल आगे अपनी सेना को गाजा में घुसकर जमीनी कार्रवाई का आदेश दे सकता है। इस तरह से देखें तो मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव बड़े खतरे का संकेत दे रहा है। पूरी दुनिया खासतौर से लोकतांत्रिक देश सांसें थामे इस घटनाक्रम को देख रहे हैं। भारत मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम को बारीकी से देख रहा है। वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि कई ऐसे सीन बन सकते हैं जिससे वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो सकता है। आइए जानते हैं।

​सीन नंबर 1​

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

राष्ट्रीय सुरक्षा के रणनीतिकारों की राय इस बात पर बंटी हुई है कि क्या इजरायल-हमास की लड़ाई मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया को अपनी जद में ले सकती है या यह सीमित ही रहेगा। इस सवाल का जवाब काफी हद तक इजरायल की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर ईरान समर्थित हिजबुल्ला आतंकी संगठन के मंसूबों पर निर्भर करता है। अब तक देखा गया है कि हिजबुल्ला ने केवल उत्तरी इजरायल में चेतावनी देते हुए गोलियां दागी हैं और खुद मौखिक तौर पर हमास के लिए एकजुटता दिखाई है। अगर हिजबुल्ला उत्तरी इजरायल पर खुलकर हमले शुरू करता है तो मुख्य समर्थक शिया बहुल ईरान भी संघर्ष में कूद सकता है इससे युद्ध क्षेत्र का दायरा बढ़ जाएगा।

ईरान यहूदियों और इजरायल का घोषित दुश्मन है। वह 3 जनवरी 2020 को बगदाद में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के चीफ कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए मोसाद और सीआईए को जिम्मेदार मानता है। ईरान अपने मुख्य परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या का भी बदला लेना चाहता है। 27 नवंबर 2020 को मोहसिन की कथित तौर पर मोसाद के एजेंटों ने ईरान में हत्या कर दी थी। ईरान का एक बड़ा कट्टर तबका मानता है कि 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को देना और देश में महिलाओं को लेकर मौजूदा अशांति पैदा करने के पीछे अमेरिका का हाथ है।

गाजा में इजरायल के हमले की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है। समझा जा रहा है कि इजरायल के खिलाफ गुस्से का इस्तेमाल दूसरे देशों को भी संघर्ष में उतरने के लिए किया जा रहा है क्योंकि हमास और हिजबुल्ला दोनों के अपने संबंध हैं। मुस्लिम ब्रदरहुड कतर से एक बड़ा न्यूज चैनल चलाता है और कतर के साथ-साथ उसकी कुवैत में भी मौजूदगी है। अगर हिजबुल्ला और सीरिया फ्रंट खोल दें तो ये लड़ाई मध्य पूर्व के दूसरे हिस्सों में भी छिड़ सकती है। इधर, रूस यूक्रेन में फंसा हुआ है और चीन खामोश है। पुतिन फिर भी इस संकट के लिए अमेरिका पर आरोप मढ़ रहे हैं।

​सीन नंबर 2​

पूर्ण युद्ध इस बात पर निर्भर करता है कि सऊदी अरब, यूएई और मिस्र जैसे बड़े देश अपने यहां बन रहे जनमत को कैसे संभालते हैं। ये देश ब्रदरहुड के खिलाफ हैं। संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन का रुख अलग है लेकिन कतर और तुर्की जैसे देश सुन्नी इस्लाम को एकजुट देखना चाहते हैं और इजरायल के खिलाफ हैं। कहा जा रहा है कि हमास नेता मोहम्मद डेफ ने रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद पर इजरायली सैनिकों के हमले की तस्वीरें देखने के बाद 2021 में ही दक्षिण इजरायल में हमले की साजिश रची थी। गाजा की तस्वीरें दुनियाभर में इजरायल और उसके सपोर्टरों के खिलाफ अकेले किए जाने वाले आतंकी हमले (लोन वुल्फ अटैक) को जन्म दे सकती हैं। ये हमले भीड़भाड़ वाले किसी बड़े स्थान पर हो सकते हैं।

इस संदर्भ में देखें तो मध्य पूर्व और दूसरे क्षेत्रों की मस्जिदों से कल की जाने वाली तकरीरें अहम भूमिका निभा सकती हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा या लोन वुल्फ अटैक की आशंका है। इसे आतंकवाद का नया चक्र कह सकते हैं। लोकतांत्रिक देशों को ज्यादा अलर्ट रहना होगा। पाकिस्तान, तुर्की, ईरान और अफगानिस्तान जैसे देश अपने लोगों को जिहादी बनाकर हथियार देकर इजरायल से बदला लेने को उकसा सकते हैं। वे उनका इस्तेमाल इजरायली हितों या सहयोगियों के खिलाफ कर सकते हैं। इस संबंध में भारत को भी अलर्ट रहना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi and vladimir Putin

ईरान के रास्ते भारत और रूस लिखेंगे दोस्ती की नई कहानी

January 14, 2023
Sudan spiraling into civil war

गृहयुद्ध की और बढ़ता सूडान

April 24, 2023
LG VK Saxena

दिल्ली सेवा बिल: कितने शक्तिशाली होंगे उपराज्यपाल

August 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.