Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

पाकिस्तान लौटने पर बोली सीमा हैदर, मैं नहीं…मेरी अर्थी जाएगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 21, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
Seema Haider
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा गांव में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान से सचिन के प्रेम में पड़कर नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। पिछले तीन दिनों से सीमा से पूछताछ की गई। सीमा के साथ-साथ सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल से भी पूछताछ की गई है। यूपी एटीएस की ओर से पिछले तीन दिनों से लगातार सीमा हैदर से पूछताछ की गई। इस दौरान यूपी एटीएस को सीमा हैदर के पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। पूछताछ के बाद सीमा का दर्द छलका। उसने सचिन के घर वापस लौटने के बाद मीडिया के सामने कहा कि मैं पाकिस्तान वापस गई तो मर जाऊंगी। पाकिस्तान में मेरी मौत निश्चित है। आईएसआई एजेंट होने के सवाल पर उसने कहा कि मैं मुहब्बत में भारत आई हूं। मैं सचिन से प्यार करती हूं। अगर मैं दोषी पाई जाती हूं तो जो सजा देंगे, कबूल है। सरकार भले ही मुझे डिटेंशन सेंटर में रखे, मगर बच्चों और सचिन के साथ रखे। मैं वहां भी रहने के लिए तैयार हूं।

पीएम मोदी, सीएम योगी से की गुजारिश

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य

October 13, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण

October 13, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
Load More

यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद सीमा हैदर ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए। उसने दुबई जाने के सवाल पर कहा कि मैं कनेक्टिंग फ्लाइट होने के कारण दुबई गई थी। मैं तो काठमांडू के लिए निकली थी। नेपाल में होटल मैनेजर की ओर से लगाए गए आरोपों पर सीमा ने कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। मैंने वहां पर अपने पति का नाम सचिन बताया था। सीमा ने साफ तौर पर कहा कि अब मैं पहले हिंदू हूं। पाकिस्तान भेजे जाने की स्थिति में वहां मेरी जान को खतरा है। सीमा ने दावा किया कि आप इंतजार करिए, जल्द ही सब सच सामने आ जाएगा। जासूस होने के आरोपों को उसने पूरी तरह से खारिज कर दिया।

‘जो सच है, जल्द सामने आएगा’

सीमा हैदर ने भारत आने को लेकर कई खुलासा किया। उसने कहा कि मैंने पाकिस्तान में अपने घर को बेचकर पैसे जुटाए। यूट्यूब पर भारत आने के तरीकों के बारे में जाना। पाकिस्तान से यूएई गई। वहां से नेपाल आई। नेपाल से ग्रेटर नोएडा तक का सफर तय किया। मैं अब वापस पाकिस्तान नहीं जा सकती। वहां पर हमारी जान को खतरा है। सीमा मामले में एटीएस ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की है। सीमा ने मीडिया के सामने कहा कि मैंने एटीएस के सामने सब सच बता दिया है। भाई के सेना में शामिल होने पर कहा कि वह पहले करांची शहर में मजदूरी करता था। पिछले साल उसने सेना में सिपाही के पद पर ज्वाइन किया। वह सेना में एक छोटा सा सिपाही है। सीमा ने कहा कि मैं सच बोल रही हूं। इस सबके बाद भी देश का कानून जो कहेगा, मैं करने के लिए तैयार हूं। मैं जासूस नहीं हूं। यह सच जल्द सभी लोगों के सामने आएगा।

अंधा भी ढूंढ़ लेता है मुल्तान

मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि पाकिस्तान में कहावत है कि अंधा भी मुल्तान ढूंढ लेता है। इसका अर्थ यह हुआ कि मुश्किल दिनों में आप बेहतर की तलाश कर लेते हैं। उसने कहा कि मैं बड़ी मुश्किलों से भारत पहुंची हूं। एटीएस की पूछताछ के बाद मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सीमा ने कहा कि भारत में घुसते हुए मैंने सीमा पर अपने पति का नाम सचिन बताया था। बच्चों के बारे में भी बताया कि सचिन उनके पिता हैं। उसने कहा कि मैंने दो करवाचौथ मनाए। पाकिस्तान में भी साड़ी भी पहनती हूं। आईएसआई एजेंट और सेना में शामिल परिजनों से संपर्क के सवाल पर भी उन्होंने साफ इनकार कर दिया। पाकिस्तानी फौज में शामिल भाई से बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है।

सचिन के घर सीमा को छोड़ गई यूपी एटीएस

पाकिस्तान की सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने 36 घंटे की पूछताछ के बाद दोबारा प्रेमी सचिन के घर पर छोड़ दिया है। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा इलाके में सचिन के घर की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिस टीम को तैनात किया गया है। किसी को सीमा-सचिन से बात करने की अनुमति नहीं दी गई है। तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में सीमा से पाकिस्तान से वाया नेपाल भारत तक के सफर के बारे में पूछताछ की। इस दौरान जांच टीम ने उसके बयान दर्ज किए और कहानी की कड़ियां भी जोड़ी। एटीएस टीम ने सचिन और सीमा को आमने-सामने बैठाकर सवाल किए। अब जांच एजेंसी उन लोगों को तलाश रही है, जिसने सीमा हैदर को भारत तक पहुंचाने में मदद की। सूत्रों के अनुसार, यूपी एटीएस को अभी तक की पूछताछ में उसके जासूस होने के ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक : कांग्रेस का काट ढूंढने में जुटी बीजेपी

April 20, 2023
Arvind Kejriwal AAP

8400KM की दौड़ लगा चुके केजरीवाल अब कर रहे महारैली की तैयारी!

June 7, 2023

पशु देश की धरोहर

August 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.