नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल से लिखी अपनी चिट्ठियों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर उसने तिहाड़ में बैठकर लेटर बम फोड़ा है। इस बार सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखकर सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले के पुनर्निर्माण पर हुए खर्चे को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसी के बारे में जानकारी दी है।
सुकेश ने अपने खत के जरिए दावा किया है उसने केजरीवाल के बंगले में फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक पर लाखों रुपये का खर्च किया है।







