Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दुनिया में नए शीतयुद्ध जैसा हालात, 2025 में ‘विश्वामित्र’ बनेगा भारत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
India
18
SHARES
614
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: नए वर्ष 2025 में प्रवेश करते ही हम बीते साल 2024 की प्रमुख वैश्विक घटनाओं की समीक्षा करने लगते हैं। विगत वर्ष दुनिया में राजनीतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से कई बड़े बदलाव और चुनौतियां देखी गईं। इन घटनाओं ने वैश्विक संतुलन को प्रभावित किया और नए भू-राजनीतिक समीकरणों को जन्म दिया है। इसका भारत समेत पूरी दुनिया पर गहरा असर पड़ा है। दुनिया नए शीतयुद्ध की ओर बढ़ रही है और ऐसे में भारत दुनिया में खासकर ग्‍लोबल साउथ के देशों के लिए एक ‘मित्र’ की भूमिका निभा सकता है। भारत साल 2025 में यूक्रेन और गाजा में शांति की स्‍थापना में मध्‍यस्‍थ हो सकता है।

साल 2024 में रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक नया मोड़ लिया। वैश्विक शक्तियां जैसे अमेरिका और यूरोपीय संघ इस संघर्ष में परोक्ष रूप से शामिल रहीं, लेकिन कोई ठोस समाधान निकलता नहीं दिखा। यह युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालता रहा, ऊर्जा संकट और मुद्रास्फीति के बढ़ने के साथ ही विकासशील देशों पर अतिरिक्त दबाव बना। मध्य पूर्व की घटनाओं खास कर इज़रायल-हमास संघर्ष ने क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करने के साथ वैश्विक व्यवस्था को भी झकझोर कर रख दिया। यह संघर्ष फिलिस्तीनी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लेबनान और सीरिया जैसे पड़ोसी देशों के साथ ईरान का भी तनाव बढ़ा।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
UK

भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

September 13, 2026
ai scam safety

आवाज बदलकर नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, श्रीधर वेम्बु ने दिया ‘वर्बल पासवर्ड’ का गुरुमंत्र

September 13, 2026
Load More

दुनिया में नए शीतयुद्ध जैसा हालात

इन संघर्षों और बदलते समीकरणों ने दुनिया को एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर किया कि शांति, कूटनीति और सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाए बिना विश्व व्यवस्था को स्थिर करना मुश्किल है। इसके साथ ही मध्य पूर्व में अस्थिरता ने आतंकवादी समूहों को फिर से संगठित होने का मौका दिया है। यह न केवल क्षेत्रीय, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। विगत वर्ष रूस यूक्रेन तथा मध्य पूर्व के संघर्षों ने वैश्विक शक्तियों के बीच ध्रुवीकरण को और गहरा किया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जहां इज़रायल का समर्थन किया, वहीं रूस और चीन ने इस क्षेत्र में अपनी कूटनीतिक रणनीतियों को तेज कर दिया।

यह प्रतिस्पर्धा एक नई शीत युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर रही है। चीन ने 2024 में अपनी आक्रामक विदेश नीति को जारी रखते हुए ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियों को बढ़ाया। यह हिंद प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए खतरा बन गया। इसके साथ ही अमेरिका और चीन के बीच आर्थिक प्रतिस्पर्धा ने तकनीकी और व्यापारिक क्षेत्र में वैश्विक विभाजन को गहरा किया। पर्यावरण के मोर्चे पर, 2024 में जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया ने अधिक घातक तूफान, बाढ़ और सूखे देखे। COP29 सम्मेलन में किए गए प्रयासों के बावजूद, जलवायु परिवर्तन की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता और अधिक स्पष्ट हुई।

नई विश्व व्यवस्था, भारत की भूमिका और उम्मीदें

साल 2024 में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया। जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करके भारत ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक मंच तैयार करने के साथ विकासशील और विकसित देशों के बीच संवाद को भी बढ़ावा दिया। ‘विश्वामित्र’ भारत ने अपनी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए विकासशील देशों को जलवायु वित्तीय सहायता, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं और तकनीकी नवाचारों में भागीदारी की बात कही। यही वजह है अफ्रीका, दक्षिण एशिया और लैटिन अमेरिका में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। वैश्विक संघर्षों एवं स्वास्थ्य संकटों के मध्य भारत ने 2024 में अपने आप को को एक भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला का केंद्र स्थापित करने में सफल रहा।

इजरायल से पंगा पड़ा महंगा, हिजबुल्लाह को कितना हुआ नुकसान?

साल 2025 में विश्व के समक्ष भू-राजनीति और वैश्विक शांति की बड़ी चुनौती मुंह खोले खड़ी है। ऐसे में भारत, वैश्विक शक्ति के रूप में, मध्य पूर्व संघर्ष, रूस-यूक्रेन संघर्ष और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। नए साल में भारत की वैश्विक दक्षिण की आवाज की भूमिका और सक्रिय दिखाई देगी। भारत विकासशील देशों के मुद्दों को वैश्विक मंच पर उठाने में अग्रणी रहेगा। साल 2025 में दुनिया को एक ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता है जहां विकास, शांति और सहयोग को प्राथमिकता दी जाए। यह स्पष्ट है कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं का नेतृत्व करेगा, ग्लोबल गुड को आगे बढ़ाने के सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा एक ऐसा वैश्विक भविष्य बनाने में मदद करेगा जो समावेशी, स्थायी और शांतिपूर्ण हो।


लेखक डॉक्‍टर महेंद्र कुमार सिंह अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के जानकार हैं और गोरखपुर व‍िश्‍वविद्यालय में राजनीति विज्ञान व‍िभाग में सहायक प्रोफेसर हैं

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Satya Niketan incident

सत्य निकेतन हादसा: मलबे में दबे सपने, सवालों में सिस्टम, सत्य निकेतन हादसे के पीछे कौन?

September 7, 2026
Indian International Trade

बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार और उद्योग विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने किया भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ

November 16, 2025

क्यों भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पोप की झप्पी से परेशान है विपक्ष?

November 4, 2021
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.