Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

DU में एसओएल के छात्र यू-ट्यूब के जरिए करेंगे परीक्षाओं की तैयारी, शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 20, 2024
in दिल्ली, राज्य
A A
14
SHARES
464
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) स्नातक स्तर के छात्रों की परीक्षाओं की तैयारी अब यू-ट्यूब के माध्यम से कराएगा। एसओएल पीसीपी (पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम) कक्षाएं समाप्त होने के बाद ऑनलाइन रिवीजन क्लास शुरू करने जा रहा है। इन कक्षाओं में सात में चार कोर पेपर की तैयारी कराई जाएगी।

पूरी तरह से ऑनलाइन इन कक्षाओं में शिक्षक भी छात्रों के सवालों के जवाब देने के लिए ऑनलाइन ही उपलब्ध रहेंगे। डीयू में इस तरह का प्रयोग पहली बार शुरू किया जा रहा है। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि छात्रों की पढ़ाई के लिए ऑफलाइन पीसीपी कक्षाएं लगाई जाती हैं। यह कक्षाएं रविवार को आयोजित होती हैं, जो अप्रैल में समाप्त होने वाली हैं। मई-जून से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसा देखा गया है कि पीसीपी कक्षाओं के बाद भी अपने विषयों को लेकर छात्रों में बहुत सी जिज्ञासाएं रह जाती हैं, लेकिन उनका हल नहीं मिलता और न ही उनकी तैयारी ठीक से हो पाती है। ऐसे में यू-ट्यूब से रिवीजन कक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
Load More

7 में से 4 पेपरों का ऑनलाइन रिवीजन
छात्रों के पास सात पेपर हैं, इनमें से जो चार क्रेडिट वाले पेपर हैं उनके लिए ही ऑनलाइन रिवीजन कराई जाएगी। इनके लिए समयावधि पांच-पांच घंटे की होगी। यह एक साथ नहीं होगी लेकिन कुछ कुछ अंतराल पर यह कक्षाएं चलेंगी। यह पूरी प्रक्रिया परीक्षाएं शुरू होने से पहले की जाएगी जिससे कि छात्रों की तैयारी बेहतर तरीके से हो सके। इससे ना केवल छात्रों के पेपर का अभ्यास ठीक से हो सकेगा बल्कि यदि किसी प्रकार के प्रश्न या विषय को लेकर कोई अन्य समस्या है तो उसका समाधान भी हो सकेगा।

एक लाख छात्र लेते हैं स्नातक में दाखिला
पहली बार शुरू किए जा रहे इस प्रयोग को छात्रों के हित में शुरु किया जा रहा है। पीसीपी कक्षाएं समाप्त हो जाने के बाद यू-ट्यूब पर लगने वाली इन रिवीजन कक्षाओं के विषय में छात्रों को बता दिया जाएगा। मालूम हो कि एसओएल में स्नातक स्तर पर एक लाख से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं। इतने बड़े पैमाने पर ऑफलाइन रिवीजन कक्षाएं संचालित करने में परेशानी आ सकती है। नियमित कॉलेज के छात्र तो कॉलेज आकर शिक्षकों से अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर लेते हैं लेकिन एसओएल के छात्रों के साथ ऐसा नहीं हो पाता। लिहाजा यू-ट्यूब के माध्यम से ही रिवीजन कराने का रास्ता अपनाया जा रहा है। वैसे एसओएल की कक्षाओं के रिकॉर्डिड लेक्चर व अन्य सामग्री छात्रों के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, इमरजेंसी के मीसा बंदियों को मिलेगी पेंशन !

May 28, 2025
कनाडा में मंदिर

कनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला… हिंदू महासभा ने लगाए बंटोगे तो कटोगे के नारे

November 4, 2024

लापता नाइजीरियाई नागरिकों की तलाश

May 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.