Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली: आरके पुरम में बसता है ‘साउथ इंडिया’, रखते हैं बड़ा सियासी दखल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
आचार संहिता
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम चुनाव 2024 के बीते 2 चरणों में दक्षिण भारत की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई लेकिन साउथ के तमिलनाडु और दूसरे राज्यों से बहुत सारे लोग दिल्ली में वोटर हैं. नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आरके पुरम इलाका गढ़ है, जहां तमिलनाडु, कर्नाटक,  आंध्र प्रदेश और केरल के लोग मिल जाएंगे. यहां पर आपको कैयप्पा मंदिर, मलाई मंदिर, तिरूपति और शंकराचार्य मंदिर मिल जाएंगे. वहीं, दिल्ली के केशवपुरम, मयूर विहार, नजफगढ़, जनकपुरी और द्वारका इलाके में भी साउथ से जुड़े लोगों की अच्छी खासी संख्या है. एक आंकड़े के मुताबिक, पूरे दिल्ली और एनसीआर को मिला लें तो इनकी संख्या करीब 5 से 6 लाख तक हो जाती है. यानि एक बड़ा वोट बैंक.

बीते चुनाव में साउथ इंडियन वोटर्स का ये रहा है ट्रेंड

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

दिल्ली में तो आरके पुरम के साथ ही ऐसे कई बूथ हैं. जहां साउथ वोटर्स निगम और  विधानसभा में तय करते हैं कि विनर कौन होगा? दिल्ली में कभी कांग्रेस का वोट बैंक कहा जाने वाला ये वोटर छिटककर आम आदमी पार्टी की तरफ चला गया. बीजेपी देश में ही नहीं, बल्कि दिल्ली में इन वोटर्स को पाले में करने के लिए कितने जतन कर रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि काशी तमिल संगमम, सौराष्ट्र तमिल संगमम के बाद बीते 5 मई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली तमिल संगमम हुआ था. इस मौके पर तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के लिए वोट की अपील की थी.

के. अन्नामलाई ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल समाज के लोगों को हर जगह सम्मान दिया है. उनके 10 सालों के कार्य, चाहे वो पक्का मकान देना हो, एलपीजी गैस सिलेंडर देना हो या फिर अन्य अन्य योजना हो, बिना भेदभाव के मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती का आरके पुरम के साउथ बहुल वार्ड में डोर टू डोर कैंपेन चल रहा है. वे AAP सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये कामों को गिना रहे हैं.

अन्नामलाई का AAP सरकार पर बड़ा आरोप

अन्नामलाई कहते हैं कि दिल्ली के अंदर एक ऐसे व्यक्ति की सरकार है, जिसको आम जनता की सेवा करनी चाहिए थी, वो लगातार घोटाला कर रहे हैं. जिसके साथ कभी हाथ ना मिलाने की बात कही थी, आज उसके साथ सत्ता बनाने की बात कर रहे हैं. हर विभाग में घोटाला करने के अलावा यमुना नदी को और ज्यादा प्रदूषित करने का काम आम आदमी पार्टी सरकार ने किया है.

तीन बार का विधायक… केजरीवाल सरकार के काम पर मुहर

आरोपों पर नई दिल्ली से AAP के उम्मीदवार सोमनाथ भारती का कहना है कि लगातार तीन बार से विधायक होना इस बात की गारंटी है कि इस क्षेत्र की जनता का अरविंद केजरीवाल सरकार को ही आशीर्वाद मिलता रहा है. बता दें कि इस क्षेत्र में AAP के करीब 20 पार्षद हैं जिसे आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी ताकत मान रही है. हालांकि, यहां से मौजूदा वक्त में बीजेपी के पांच पार्षद है. 10 साल से नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. बीजेपी को लगता है कि मोदी के नाम पर वोट पड़ने का ट्रेंड इस बार भी कायम रहेगा. यही वजह है कि अनुभवी सोमनाथ भारती के आमने बांसुरी स्वराज जैसा एक युवा चेहरा उतारा गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
donald trump

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ

June 5, 2026

दु:स्वप्न का साकार होना

July 1, 2022
US attacks on Iran

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले… अब तक क्या-क्या हुआ !

June 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.