Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

UP : विधानसभा घेराव करने जाते छात्र NSUI कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई नोंक-झोंक

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा अनिवार्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2025
in राज्य
A A
NSUI
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाहिक निर्णय जिसमें यह तय किया गया है कि 50 से कम संख्या वाले प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निकट की विद्यालयों में पेयरिंग कर दी जाएगा। इस निर्णय से अनुमानता 27 हजार से अधिक विद्यालय पूरे प्रदेशभर में बंद हो जायेंगे। सरकार के इस अलोकतांत्रिक और शिक्षा विरोधी निर्णय के खिलाफ एनएसयूआई मध्यजोन के अध्यक्ष श्री अनस रहमान एवं एनएसयूआई पूर्वीजोन के अध्यक्ष श्री रिषभ पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में आज एनएसयूआई के सैकड़ों छात्रों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया।

इन्हें भी पढ़े

नेजल कोरोना वैक्सीन

वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक

July 13, 2026
Gyanwapi Moscue Case

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान

July 13, 2026

उत्तराखंड : BJP ने तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कमर कसी!

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Load More

NSUI

मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। आक्रोशित छात्र जब बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की वा तीखी नोक-झोंक भी हुई।

इस मौके पर उपस्थित पत्रकार बन्धुओं के समक्ष अपनी बात रखते हुए एनएसयूआई मध्य जोन के अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि कल्याणकारी राज्यों में सरकारों का लक्ष्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का होता है। इसी सोच के साथ पिछली सभी सरकारों ने कार्य किया है, इतना ही नहीं संविधान के 86वें संशोधन के तहत कांग्रेस सरकार ने शिक्षा को मौलिक अधिकार बना दिया। मगर वर्तमान भाजपा सरकार ग्रामीण छात्रों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है ताकि वह सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई आवाज न उठा सके।

रहमान ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया। इस प्रकार सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के लिए समय-समय पर केंद्र सरकारों ने कई योजनाएं चलाई जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक किलोमीटर पर विद्यालय की स्थापना की गई। मगर उ0प्र0 की योगी सरकार बच्चों से शिक्षा का हक छीन लेना चाहती है और एक ऐसा प्रदेश बनाना चाहती है जहां शिक्षा के विद्यालय ना हो बल्कि नफरत की पाठशालायें हों।

अनस रहमान ने कहा कि यदि सरकार ने अपने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो अगले 25 दिनों में एनएसयूआई के द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी जी भी शामिल होंगे।

एनएसयूआई पूर्वी जोन के अध्यक्ष रिषभ पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार निजी विद्यालयों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्र के प्रवेश की आयु 6 वर्ष है जबकि प्राइवेट विद्यालय 3 से 4 वर्ष में ही अपने यहां प्रवेश ले लेते हैं। एक बार जब बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पहुंच जाता है फिर वहां से सरकारी प्राथमिक विद्यालय में लाना नामुमकिन हो जाता है। सरकार प्री प्राइमरी की शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों में देने की बात करती है लेकिन यह केवल कागजों में ही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत कहा गया है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय के 1 किलोमीटर के परिक्षेत्र में किसी प्राइवेट विद्यालय को मान्यता नहीं दी जाएगी लेकिन इसका उल्लंघन करके धड़ल्ले से मान्यता बांटी जा रही है। इसके साथ-साथ बिना मान्यता के भी प्राइवेट विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आज के प्रदर्शन में पूर्वी जोन के प्रभारी अनुराग त्रिवेदी, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जाफरी, अखिलेश यादव आर्यन मिश्रा, अजय बागी, अहमद, तनु आर्या, निशात, फातिमा, तौसीफ इलाही मुख्य रूप से शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Prayagraj Maha Kumbh changed the life of sailor Pintu Mahara's family

प्रयागराज महाकुंभ ने बदल दी नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़

March 6, 2025
राष्ट्रीय दिव्यांग सेना डीएम ऑफिस

राष्ट्रीय दिव्यांग सेना ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण का किया वादा

April 24, 2025

क्या सीधे जनता नहीं चुन सकती मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री?

May 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में SIR की तारीख बढ़ी, जानें- अब कब तक भर सकते हैं एन्यूमरेशन फॉर्म
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी एलिवेटिड कॉरिडोर… कैबिनेट मीटिंग में हुए 7 बड़े फैसले
  • चीन हो गया बेचैन, आखिर इस रेस में भारत से कैसे पिछड़ गए?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.