Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(सुगो)सेथु ने एशिया चैंपियनशिप में टॉप-5 फिनिश के साथ भारत को किया गौरवान्वित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2022
in खेल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

स्पोर्ट्सलैण्ड सुगो ,14 अगस्त । आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इंडिया ने एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप 2022 (एआरआरसी) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए शनिवार की रेस में पांचवां स्थान हासिल किया।

भारत के राजीव सेथु ने टॉप-5 के समापन के साथ एआरआरसी की एपी250 क्लास में भारतीय राइडर द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिनिश का रिकॉर्ड बनाया। ऐसा पहली बार हुआ है कि एशिया की सबसे मुश्किल रोड रेस चैम्पियनशिप में भारत की सोलो टीम ने टॉप-5 पॉजि़शन की हो।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

शनिवार की एपी250 रेस सीजऩ की सबसे मुश्किल रेसों में एक रही, जहां पहले ही लैप में पांच राइडर क्रैश कर गए। ग्रिड पर 14वें पॉजिशन से 12 लैप की पहली रेस शुरू करने के बाद राजीव जल्द ही पहले लैप के बाद छठे स्थान पर आ गए। यहां से उन्होंने अपनी पॉजि़शन लगातार बनाए रखी लेकिन रेस ट्रैक गीला होने के कारण पांचवे लैप में पिछड़ गए। रेस फिनिश करने के मजबूत इरादे के साथ राजीव ने अपने आप को चुनौती दी और तुरंत रेस में फिर से शामिल हो गए, आखिरकर उन्होंने पांचवें स्थान पर चैकर्ड लाईन पार की।

स्पोर्ट्सलैण्ड सुगो इंटरनेशनल सर्किट में पहली बार हिस्सा लेने के दौरान भारतीय राइडर राजीव सेथु के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम ने एपी250 क्लास की पहली रेस में टॉप-5 पोजि़शन हासिल की और 11 पॉइन्ट्स स्कोर किए।

राजीव के प्रदर्शन पर गर्व ज़ाहिर करते हुए होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया के ब्राण्ड एण्ड कम्युनिकेशन ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रभु नागराज ने कहा, आज का दिन होण्डा रेसिंग इंडिया के लिए खुशी से भरा दिन है! हम अपने लक्ष्य टॉप-5 फिनिश के पहले चरण तक पहुंच गए हैं। ज़बरदस्त मुकाबले वाली रेस में, जहां ज़्यादातर राइडर गीले मौसम की वजह से क्रैश कर गए, हमारे राइडर राजीव सेथु ने अपना लोहा मनवाया और पांचवें स्थान पर रेस फिनिश करते हुए भारत का नाम रोशन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते टीम ने 11 पॉइन्ट्स स्कोर किए। उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया बल्कि पूरी टीम का उत्साह भी बढ़ाया।

उन्होंने कहा, इसी बीच, सेंथिल कुमार क्रैश होने की वजह से रेस पूरी नहीं कर सके। यह निराशाजनक था, किंतु वे तेज़ी से सीख रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वे और भी मजबूती और बुद्धिमानी के साथ वापसी करेंगे। मुझे भरोसा है कि कल की रेस में दोनों राइडर और भी रोमांचक प्रदर्शन देने वाले हैं।

गौरतलब है कि सेंथिल कुमार के लिए आज का दिन मुश्किल रहा, जो रेसट्रैक गीला होने की वजह से पहले ही लैप में क्रैश कर गए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Patanjali Yoga Ratna Award

योग शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रमा शंकर तिवारी को मिला महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान!

November 26, 2024
Initiative Times in association with SSWT distributed blankets to poor and helpless people

दिल्ली : SSWT के सहयोग से पहल टाइम्स ने सैकड़ों गरीब और मजबूर लोगों को बाटें कम्बल

January 9, 2023
वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’: दिल्ली के सरस्वती कैंप में वृक्षारोपण कार्यक्रम, समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

August 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.