Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

घास वाली प‍िच देखकर टीम इंडिया भड़की, जानिए पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2026
in खेल
A A
grassy pitch
29
SHARES
958
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने उतरेगी, लेकिन मुकाबले से पहले ही पिच को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. हालांकि जिस पिच पर यह मुकाबला होना है, उसने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को खुश नहीं किया है.

भारतीय टीम की उम्मीद थी कि उसे गॉल टेस्ट जैसी स्पिन मददगार परिस्थितियों वाली विकेट मिलेगी, ताकि बल्लेबाज और स्पिनर दोनों टेस्ट सीरीज से पहले बेहतर तैयारी कर सकें. लेकिन अभ्यास मैच के लिए तैयार की गई पिच पर हल्की घास छोड़ी गई है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना ज्यादा है, जबकि स्पिनरों का असर शुरुआती दिनों में कम रहेगा.

इन्हें भी पढ़े

india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
virat kohli

एक शतक और 10 बड़े रिकॉर्ड, किंग कोहली ने पॉन्टिंग और सचिन का तोड़ा रिकॉड

September 28, 2026
Load More

श्रीलंका क्रिकेट के निर्देश पर तैयार हुई पिच

कोलंबो का नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब श्रीलंका के सबसे पुराने क्रिकेट क्लबों में शामिल है. इसकी स्थापना 1888 में हुई थी और फिलहाल भारतीय टीम यहीं अभ्यास कर रही है. पहले भारत और एनसीसी के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे घटाकर तीन दिन का कर दिया गया.

श्रीलंका सीरीज बनी अग्निपरीक्षा! अगरकर-गंभीर की कुर्सी दांव पर

पिच को लेकर उठे विवाद के बीच क्लब प्रबंधन ने साफ किया है कि उसने अपनी ओर से कोई फैसला नहीं लिया. क्लब के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट के निर्देश पर ही घास वाली विकेट तैयार की गई है. उनका मानना है कि इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छे रन बनाने का मौका मिलेगा और टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है.

क्लब के मैनेजर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मुकाबले के तीसरे दिन स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन शुरुआती दो दिन विकेट बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर रहने की उम्मीद है.

गॉल टेस्ट से पहले स्पिन की तैयारी पर सवाल

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. गॉल की पिच पारंपरिक तौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ऐसे में भारतीय टीम चाहती थी कि अभ्यास मैच में भी उसे उसी तरह की परिस्थितियां मिलें, जिससे बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें.

हाल के समय में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है. घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के स्पिन आक्रमण ने भारत को काफी परेशान किया था. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट श्रीलंका दौरे पर स्पिन के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा अभ्यास चाहता था.

सीरीज होगी बेहद अहम

भारत ने 2015 के बाद से श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है. हालांकि इस बार दांव बड़ा है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी और ऐसे में प्रैक्टिस मैच की पिच को लेकर उठा विवाद चर्चा का विषय बन गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Narendra Modi

सेवा, समर्पण, कल्याण के भाव से सामाजिक न्याय की सिद्धि

June 11, 2022
money laundering

सबसे बड़ा भ्रम दो शब्द : ‘सरकारी पैसा’!

September 2, 2026
Arvind Kejriwal AAP

अब खुद पानी की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखेंगे सीएम केजरीवाल!

April 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.