Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टीम इंडिया दोहरा रही 2007 वाली गलती, ऐसे तो नहीं बन पाएंगे वर्ल्ड चैंपियन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 30, 2023
in खेल
A A
Virat-Rohit and Jadeja
22
SHARES
724
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) 1932 से इंटरनेशनल मैच खेल रही है। 1974 में टीम ने पहला वनडे और 2006 में पहला टी20 खेला। टीम अभी तक 1700 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। अगर फैंस पूछा जाए कि 91 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब समय क्या था? लगभग सभी का जवाब होगा- 2007 वर्ल्ड कप। पहले बांग्लादेश और फिर श्रीलंका से हारकर भारत टूर्नामेंट के सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाया था। पूरा देश गम में डूब गया था। उस समय टीम के कोच था ग्रेग चैपल और कप्तान राहुल द्रविड़। अभी भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की तैयारी कर रही है। इस बार राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में है। टीम एक बार फिर वहीं गलतियां कर रही है, जो 2007 वर्ल्ड कप के पहले हो रही थीं।

बल्लेबाजी लाइनअप से खिलवाड़?

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

2007 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप से खूब खिलवाड़ होता था। ओपनर सचिन तेंदुलकर को चौथे नंबर पर भेजा जाने लगा। रॉबिन उथप्पा ओपनर हो गए। कभी इरफान पठान नंबर-3 पर खेल रहे हैं तो कभी महेंद्र सिंह धोनी। टूर्नामेंट में स्थिति ऐसी हो गई कि टीम इंडिया को कुछ समझ ही नहीं आया। तीन मैचों में टीम दो अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी। इरफान पठान को वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में शामिल ही नहीं किया गया। धोनी 7वें नंबर पर उतरे। सहवाग के नंबर के साथ भी बदलाव हुए।

2023 में दोहराई जा रही कहानी

2023 वर्ल्ड कप से पहले 2007 वाली कहानी दोहराई जा रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा 7वें नंबर पर उतरे। विराट की तो बैटिंग ही नहीं आई। दूसरे मैच में रोहित-विराट को बाहर कर दिया गया। संजू सैमसन तीसरे तो अक्षर पटेल चौथे नंबर पर खेलने आए। इस सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में वनडे खेला था। उसमें अक्षर 5वें नंबर पर उतरे थे। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले ईशान किशन ओपनिंग कर रहे हैं।

कप्तानी से लेकर बॉलिंग तक में एक्सपेरिमेंट

अनिल कुंबले 2005 से वनडे में गिने चुने मैच खेलते थे। उन्हें वर्ल्ड कप टीम में एंट्री मिल गई। 4-5 साल से वनडे के प्रमुख खिलाड़ी रहे मोहम्मद कैफ की टूर्नामेंट से कुछ महीने पहले टीम से छुट्टी हो गई थी। तब भी सहवाग को गिने चुने मैचों में कप्तानी मिलती थी। इस बार भी कुछ वैसा ही देखने को मिल रहा है। 2013 में आखिरी वनडे खेलने वाले उनादकट की टीम में वापसी हो गई है। शिखर धवन बाहर हो चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में कप्तानी की।

ये कैसी वर्ल्ड कप की तैयारी?

वर्ल्ड कप से पहले उम्मीद कि जाती है कि सभी खिलाड़ियों के पास मैच प्रैक्टिस हो। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल तेज गेंदबाजों में देखें तो शार्दुल ठाकुर के अलावा कोई वर्ल्ड कप में जाता नहीं दिख रहा। मोहम्मद शमी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से ही आराम कर रहे। वह सीधे एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उतरेंगे। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद रोहित ने चार जबकि कोहली ने तीन पारी में बैटिंग की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद उन्हें फिर एक महीने का आराम मिलेगा। क्योंकि भारत को अगला वनडे पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलना है। वर्ल्ड कप की ये कैसी तैयारी है?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jagat Prakash Nadda

‘भाजपा को जानें’ अभियान : जेपी नड्डा ने DU के छात्रों के साथ किया संवाद

February 28, 2023

बुजुर्गो को पेंशन क्यूं रोकी बैठी है दिल्ली सरकार

November 25, 2022
Manipur

मणिपुर बचाओ भारत बचाओ विरोध प्रदर्शन

December 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.