Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कई देशों में टूटा तापमान का रेकॉर्ड, भारत के लिए एक्सपर्ट की डराने वाली चेतावनी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 2, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
temperature
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एशिया के देश इस समय भीषण गर्मी पड़ॉ रही है। खासतौर से दक्षिण पूर्व एशिया में गर्मी की खतरनाक लहर चल रही है। इससे गर्मी से संबंधित बीमारियों और मौतों में काफी ज्यादा तेजी आई है। बीते कुछ दिनों में भारत से फिलीपींस तक बढ़ा है। मौसम विज्ञानी मैक्सिमिलियानो हरेरा ने एक्स पर लिखा है कि पूरे एशिया में तापमान कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जो विश्व जलवायु इतिहास में अब तक की सबसे चरम घटना है। वॉशिंगन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एशिया ने भीषण गर्मी देखी और मई के शुरुआत दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है। दक्षिण एशिया के कई इलाकों में मार्च से ही तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। फिलीपींस में 1.4 करोड़ लोगों की आबादी वाले मनीला में बीते शनिवार को अब तक का उच्चतम तापमान 38.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। बांग्लादेश, भारत, चीन में भी गर्मी रंग दिखा रही है।

भारत में भीषण गर्मी, बांग्लादेश में टूटा रिकॉर्ड

इन्हें भी पढ़े

ukraine-russia

जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

September 24, 2026
el niño

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026
Load More

बांग्लादेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा।देश में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार को बांग्लादेश में उच्च तापमान 43.8 C था। चीन के हालात भी इसी तरह के हैं। दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रान्त में अप्रैल में देश का उच्चतम तापमान 43.4 सेल्सियस रहा। हैनान प्रांत में तापमान 42.8 सेल्सियस तक पहुंचा, जो हैनान के लिए अब तक का उच्चतम तापमान है।

भारत कई हिस्सों में भीषण गर्मी है। खासतौर से कोलकाता में अप्रैल की सबसे लंबी गर्मी की लहर महसूस की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 मई तक कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यधिक गर्मी के लिए कोड रेड घोषित किया।वाशिंगटन पोस्ट और कार्बनप्लान ने जलवायु डेटा के विश्लेषण के अनुसार कहा है कि भारत 2030 तक उच्च तापमान के लिहाज से दुनिया का सबसे संवेदनशील देश होगा।

जापान, म्यांमार में भी गर्मी का हाहाकार

जापान में दक्षिण से उत्तर तक गर्मी के नए रिकॉर्ड बने हैं। लाओस में अप्रैल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड शुक्रवार को बना, जब नगोन में तापमान 43.2 C तक पहुंच गया। म्यांमार में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। फिलीपींस में मनीला खाड़ी के सांगली प्वाइंट पर भी न्यूनतम तापमान 30.2 सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश के इतिहास में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। इसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। थाईलैंड में भी भीषण गर्मी देखी जा रही है। रविवार को कई शहर सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। वियतनाम में मंगलवार को अप्रैल का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। तुओंग डुओंग 44 C तक पहुंच गया।

एरिजोना विश्वविद्यालय में मौसम विज्ञान के प्रोफेसर किम वुड का कहना है कि इस गर्मी के पीछे की एक अहम वजह असामान्य रूप से समुद्र के पानी का गर्म होना है। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर गर्मी कुछ समय के लिए कम हो सकती है लेकिन औसत से ज्यादा तापमान बना रहेगा। मई के मध्य तक गर्मी और भी बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पहली सभ्यता: हाइब्रिड फाउंडेशन!

July 6, 2022
Western Coalfields Limited

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा कर्मियों का पासिंग आउट परेड संपन्न

October 2, 2024

संवैधानिक व्यवस्था पर बुलडोजर

June 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.