Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन? डाइट में शामिल करते ही दूर होगी कमी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
दाल
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है, और इसे सही तरीके से चलाने के लिए सही पोषण देना बेहद जरूरी है। अगर हम शरीर को पर्याप्त और संतुलित आहार नहीं देते, तो इसका असर हमारी सेहत पर साफ नजर आने लगता है।  इसी लिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों की कमजोरी, थकान, इम्यूनिटी कमजोर होना और टिशू रिपेयर में दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना के खानपान में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए दालें प्रोटीन का सबसे आसान और सस्ता स्रोत मानी जाती हैं। आइए जानते हैं किन दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

उड़द की दाल सबसे आगे

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, 100 ग्राम उड़द की दाल में लगभग 25 ग्राम तक प्रोटीन होता है। यह दाल मसल्स ग्रोथ और बॉडी स्ट्रेंथ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। इसे बच्चों से लेकर बड़ो तक को खानी चाहिए।

मसूर और मूंग दाल भी कम नहीं

मसूर की दाल और मूंग दाल दोनों में करीब 24 ग्राम प्रोटीन (प्रति 100 ग्राम) पाया जाता है। मसूर दाल मसल्स रिपेयर और आयरन की कमी दूर करने में मदद करती है। मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली होती है, इसलिए इसे डाइट फूड माना जाता है। इसे दिन में एक बार जरूर खानी चाहिए।

चना दाल और कुल्थी दाल

चना दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिसमें 24–25 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है और पाचन को बेहतर बनाती है। वहीं, कुल्थी दाल भी पोषण के मामले में कम नहीं है। इसमें 22–25 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ अमीनो एसिड्स, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की संपूर्ण सेहत को बेहतर रखने में सहायक होते हैं।

तूर दाल भी है फायदेमंद

तूर दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है, जिसमें लगभग 22 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। नियमित रूप से तूर दाल का सेवन न सिर्फ पोषण की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि यह संतुलित आहार का अहम हिस्सा भी माना जाता है।

कितनी मात्रा नें खानी चाहिए दालें

डॉक्टर के अनुसार, बेहतर पोषण के लिए किसी एक ही दाल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग दालों को अपनी डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना कम से कम एक कटोरी दाल का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सके। साथ ही मिक्स दाल या अंकुरित दालें पोषण के लिहाज से और भी बेहतर मानी जाती हैं। हालांकि, हर चीज की तरह दालों का सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना जरूरी है, ताकि शरीर को सही तरीके से फायदा मिल सके।

अगर आप प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं तो महंगी चीजों की बजाय दालों को अपनी डाइट में शामिल करें। उड़द और चना दाल प्रोटीन के मामले में सबसे आगे हैं, लेकिन सभी दालें मिलकर शरीर को संपूर्ण पोषण देती हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mehbooba Mufti Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला से बोली महबूबा मुफ्ती- ‘BJP की गोद में बैठ जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया’

April 11, 2025
Lord Dhanvantari

पहला धन निरोगी काया…

October 29, 2024
CM Yogi

वन्य जीवों के साथ क्रूरता बड़ा अपराध, कोई भी दोषी मिले तो करें कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

December 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.