Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

डॉक्टर ने बताया क्यों रोज 30 मिनट चलना है फायदे का सौदा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 3, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
walking
14
SHARES
455
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

नई दिल्ली। नया साल शुरू होने से पहले लोग अक्सर खुद से कई तरह के वादे करते हैं। हालांकि, समय बीतने के साथ ये वादे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। हेल्दी रहने के लिए जिम जाना या कसरत करना, ऐसा ही एक रेजोल्यूशन है, जिसे लोग अक्सर कुछ दिनों बाद ही तोड़ देते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका नए साल का जोश अब ठंडा पड़ने लगा है और जिम जाने का संकल्प टूट रहा है, तो परेशान न हों। फिट रहने के लिए हमेशा जोरदार कसरत या जिम की जरूरत नहीं होती, सिर्फ आधे घंटे की वॉक की काफी है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?
जी हां, ऐसा हम नहीं, बल्कि यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के डॉ. आमिर खान का कहना है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि सुस्त लाइफस्टाइल को हराने के लिए वॉकिंग (Walking) सबसे आसान और असरदार मंत्र है।

डॉ. खान के अनुसार, हमें यह सोच बदलनी होगी कि एक्सरसाइज हमेशा मुश्किल होना चाहिए। एक साधारण वॉक भी आपके शरीर को बेहतरीन फायदे पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं डॉक्टर के बताए वॉकिंग के 5 फायदे-

दिल रहेगा जवान
दिल की बीमारियां दुनिया भर में मौत का एक बड़ा कारण हैं। डॉ. खान बताते हैं कि अगर आप दिन में सिर्फ 30 मिनट भी वॉक करते हैं, तो कार्डियोवैस्कुलर (दिल से जुड़ी) बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह आपके हार्ट को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है।

दूर होगा जोड़ों का दर्द
अक्सर लंबे समय तक बैठकर काम करने से जोड़ों में अकड़न हो जाती है। ऐसे में रोजाना वॉक करने से आपके जॉइंट्स में लचीलापन (Flexibility) बना रहता है। साथ ही इससे आर्थराइटिस और उम्र के साथ होने वाली चलने-फिरने की दिक्कतों को रोकने में मदद भी मिलती है।

कैंसर का खतरा कम करें
वॉक करने सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि यह जानलेवा बीमारियों से भी बचाता है। अपने वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि वॉक करने से आंत (Gut), ब्रेस्ट और किडनी कैंसर का रिस्क कम होता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको रोज 10,000 कदम पूरा करने की भी कोई मजबूरी नहीं है।

इम्युनिटी बूस्टर
वॉक करने से शरीर की सूजन (Inflammation) भी कम होती है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है और तनाव कम होता है। ऐसे में इन सभी चीजों में सुधार होने से आपकी नींद बेहतर होती हैं और शरीर की इम्युनिटी (Immunity) मजबूत बनती है।

मेंटल हेल्थ के लिए वरदान
रोजाना वॉक करना सिर्फ आपकी शारीरिक सेहत ही नहींं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप तनाव या चिंता महसूस कर रहे हैं, तो वॉक पर निकल जाएं। पैदल चलने से शरीर में ‘फील गुड’ हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो मूड को तुरंत ठीक करते हैं और मेंटल पीस देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

चुनाव में भाजपा के विजयरथ से और बढ़ेंगे विपक्ष के हमले : PM मोदी

March 28, 2023
PM Modi

मोदी 3.0 : ऑपरेशन सिंदूर से टैक्स कट तक, भारत की नई उड़ान !

June 9, 2025
मां नंदा की भव्य शोभायात्रा

उत्तराखंड के प्रवासियों ने निकाली दिल्ली में ‘मां नंदा’ की भव्य शोभायात्रा

October 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.