Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

भक्तों के लिए इस दिन से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 4, 2025
in धर्म, राज्य
A A
Kedarnath
10
SHARES
323
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग. विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7 बजे बैशाख मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से खुलेंगे. 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी जबकि बाबा केदार की पंच मुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी. शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारनाथ धाम रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में धर्माचार्यों-वेदपाठियों की ओर से पंचाग गणना के बाद विधि-विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई.

बाबा केदार की पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम प्रस्थान कार्यक्रम के तहत 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना होगी. श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास हेतु प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी.

इन्हें भी पढ़े

Bandhavgarh Tiger Reserve

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रिसॉर्ट निर्माण पर उठे सवाल

October 28, 2026
CM Dhami

CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र!

October 27, 2026
Arunachal

मोदी सरकार में अरुणाचल की नई तस्वीर, सुरंगों और सड़क नेटवर्क का बिछा जाल

October 27, 2026
cm Dhami

पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू

October 26, 2026
Load More

29 अप्रैल को श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से रात्रि प्रवास हेतु द्वितीय पड़ाव फाटा के लिए प्रस्थान करेगी. 30 अप्रैल फाटा से रात्रि प्रवास हेतु तृतीय पड़ाव गौरादेवी मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी. एक मई शाम को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी. 2 मई शुक्रवार को सुबह 7 बजे वृष लग्न में श्री केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुलेंगे.

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को फूलों से सजाया

महाशिवरात्रि के पर्व पर कपाट खुलने की तिथि के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया. श्रद्धालुओं में उत्साह रहा. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ दर्शन को पहुंचे. इस अवसर पर भोलेनाथ के भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया.

यात्रा सफल और ऐतिहासिक होगी : धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने पर कहा, ‘यह बहुत शुभ दिन है कि 2 मई से भक्तों के दर्शन के लिए बाबा केदार के कपाट खोले जाएंगे. हमने सभी व्यवस्थाओं की पहले ही समीक्षा कर ली है. सभी विभाग मिलकर यात्रा का अच्छा संयोजन करेंगे. बाबा की कृपा से यह यात्रा सफल और ऐतिहासिक होगी.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

राज्यसभा में विदाई समारोह, PM मोदी का शायराना अंदाज़, खड़गे की मांग पर सुनाई शायरी

March 18, 2026
india economy

ऊंची छलांग लगाएगी महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था

July 27, 2023
WCL

वेकोलि कर रहा सतर्कता जागरूकता के कई प्रयास

October 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रिसॉर्ट निर्माण पर उठे सवाल
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, 700 हॉपर पिकर्स होंगे तैनात: सत्या शर्मा
  • संजीवनी बनी 15 भाषाओं में उपलब्ध ये सर्विस, PM मोदी भी हुए इसके मुरीद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.