Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल लॉन्च, रक्षाबंधन पर आएगी 2500 रुपये की पहली किस्त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2026
in दिल्ली
A A
CM Rekha Gupta
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रक्षा बंधन से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज (शनिवार, 1 अगस्त) को दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च किया. इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. इस पोर्टल के जरिए महिलाएं दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की तरफ से 2500 रुपये मिलेंगे.

इस योजना के लिए दिल्ली की 21 से लेकर 60 साल तक की महिलाएं पात्र हैं. आज से ये महिलाएं https://dly.delhi.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं. जो भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें इसी पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 3 हजार से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें

July 31, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, इस दिन मिलेंगे पैसे

July 28, 2026
CJP

एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान

July 27, 2026
Load More

हर माह मिलेंगे 2500 रुपए

दिल्ली सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना (DLY) के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपए की राशि देगी. सरकार का कहना है कि पहली किस्त इसी रक्षा बंधन पर 28 अगस्त को जारी कर दी जाएगी. सीएम ने गीता कॉलोनी के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय (पूर्व) में आयोजित कार्यक्रम में पोर्टल को लॉन्च किया. इस दौरान उन्होंने कुछ पात्र महिलाओं का खुद ही रजिस्ट्रेशन किया.

चुनाव के दौरान किया था वादा

दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च के साथ ही बीजेपी सरकार ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा कर दिया है. चुनाव के दौरान सरकार ने इस पोर्टल की घोषणा की थी. इस साल के बजट में दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान रखा था. सरकार का लक्ष्य 17 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाना है.

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे, जिससे वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे सकें.

कौन ले सकता है लाभ

इस योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं को कम से कम 10 साल से दिल्ली का स्थायी नागरिक होन चाहिए. उनकी परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही आवेदन के लिए उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं आवेदक के 3 से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए. इसके साथ ही कुछ और शर्ते भी हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

पटना में जुटे 15 दल क्या बिगाड़ सकेंगे बीजेपी का खेल

June 24, 2023
Modi government

तीसरा कार्यकाल: मोदी सरकार से उम्मीदें बरकरार, बड़ा लक्ष्य बड़ी चुनौतियां!

June 10, 2024

पांचवीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनना अमृत काल में बड़े लक्ष्‍य हास‍िल करने वाली उपलब्‍ध‍ि : पीएम मोदी

September 8, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आंध्र प्रदेश को पीएम मोदी ने दी ₹17,900 करोड़ की सौगात, पहला सेमीकंडक्टर प्लांट भी शुरू
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल लॉन्च, रक्षाबंधन पर आएगी 2500 रुपये की पहली किस्त
  • सुखोई-30MKI को ‘सुपर फाइटर जेट’ बनाने की तैयारी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.