Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत से कहीं ज्यादा सख्त हैं विदेशों में हिट एंड रन से जुड़े कानून!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Hit and Run Case
29
SHARES
956
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने हिट एंड रन मामलों से निपटने के लिए इससे जुड़े कानून को और सख्त कर दिया है. इसके कई प्रावधानों का विरोध करते हुए ट्रक, टैक्सी और बस ड्राइवर सोमवार से हड़ताल पर हैं. संसद से पारित और कानून बनी भारतीय न्याय संहिता में हिट एंड रन में लापरवाही से हुई मौत में विशेष प्रावधान शामिल किए गए हैं. नया कानून कहता है कि अगर ड्राइवर तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाता है तो 10 साल की जेल होगी. 7 लाख रुपए जुर्माना लगेगा.

नया कानून सभी वाहनों के लागू होगा. फिर चाहें वो कार हो, दोपहिया हो या फिर ट्रक या टैंकर. यह तो रहा भारत का हाल. अब जानते हैं दुनिया के चुनिंदा देशों में हिट एंड रन के मामले में क्या है सजा का प्रावधान.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

September 28, 2026
खेल मंत्री डॉ म.नसुख मांडविया

एआई के दौर में बदलेंगे औद्योगिक संबंध, मांडविया ने उद्योग और श्रमिकों को साझेदार बनने का किया आह्वान

September 28, 2026
jp nadda

विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- ‘झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’

September 28, 2026
lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Load More

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में ऐसे मामलों में सख्ती से बरती जाती है. यहां हिट एंड रन के मामले में आर्टिकल Article 5 (1) कहता है, ड्राइवर को सबसे पहले गाड़ी से जुड़े दस्तावेज पुलिस को सौंपने होंगे. अगर घटनास्थल पर पुलिस नहीं है तो घटना होने के 6 घंटे के अंदर उसकी जानकारी पुलिस स्टेशन में देनी होगी. अगर देरी से जानकारी देते हैं तो इसकी वजह भी बतानी होगी.

घटना में किसी के घायल या मौत होने पर पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार करेगी. दोषी साबित होने पर जेल या 25 हजार दिरहम यानी 56 लाख रुपए लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जा सकता है. अल्कोहल पीने की पुष्टि होने पर पेनाल्टी और बढ़ाई जा सकती है.

सऊदी अरब: 4 साल की जेल या 44 लाख रुपए का जुर्मना

सऊदी अरब समय-समय पर हिट एंड रन के मामलों को लेकर एडवाइजरी जारी करता है. यहां का कानून कहता है, एक्सीडेंट की स्थिति में मौत होती है तो ड्राइवर को चार साल की जेल या उससे 44,44,353 रुपए बतौर जुर्माना वसूला जाएगा. सऊदी अरब का ट्रैफिक रेग्युलेशन अमेंडमेंट कहता है, अगर एक्सीडेंट के कारण कोई घायल होता है और उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है तो दोषी ड्राइवर को 2 साल की जेल और 22 हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा.

कनाडा: घायल हुआ तो 5 साल और मौत हुई तो आजीवन उम्रकैद

क्रिमिनल कोड कनाडा का सेक्शन Sec. 252 (1) कहता है, ऐसे में मामले में कोई शख्स घायल होता है तो दोषी ड्राइवर को 5 साल की जेल होगी. वहीं, एक्सीडेंट में मौत होती है तो दोषी ड्राइवर को आजीवन उम्र कैद की सजा भुगतनी होगी. इसके अलावा उसे कई तरह की जानकारियां देनी होंगी. गलत जानकारी देने पर जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे मामलों में 1.60 लाख रुपए तक जुर्माना भी वसूला जा सकता है.

अमेरिका: जुर्माने के साथ 10 साल की जेल

इसको लेकर अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नियम हैं. हालांकि, जैसे-जैसे एक्सीडेंट में ड्राइवर की भूमिका साबित होती है और मामला गंभीर बनता है तो जुर्माना और सजा बढ़ती है. हालांकि ज्यादातर राज्यों में ऐसे मामलों में अगर ड्राइवर के कारण एक्सीडेंट होता है और वो इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को नहीं देता है तो उसे जुर्माने के साथ 10 साल की जेल हो सकती है.

ब्रिटेन: 6 माह की जेल और अनलिमिटेड फाइन

ब्रिटेन में एक्सीडेंट के मामले में ड्राइवर मौके पर मौजूद रहता है या वो भाग जाता है, यह फैक्टर सजा को तय करता है. दोषी से अनलिमिटेड फाइन वसूला जा सकता है. इसके अलावा 6 माह की जेल हो सकती है. अपराध की गंभीरता के आधार पर 5 से 10 पेनल्टी पॉइंट्स तय किए जाते हैं. इसके आधार पर भी सजा कम या ज्यादा हो सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Amit Shah

शाह की उम्र, बिहार में मुद्दा क्यों?

October 18, 2022

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, अमेरिका को दिया सुझाव!

March 28, 2024
tunnel accident

सुरंग हादसे में कहीं फिर न दब जाएं पुराने सवाल!

November 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.