Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आज साल की सबसे महंगी शादी, होटल ऐसा की फटी रह जाएं आंखें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Jag Mandir Palace
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली :  उदयपुर एक बार फिर सुर्खियों में है, कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू की भव्य शादी 21 से 24 नवंबर तक चलेगी। आज 23 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह जग मंदिर पैलेस में होगा, जिसे राजस्थानी थीम और खूबसूरत फ्लोरल आर्ट से सजाया गया है।

उदयपुर फिर से सुर्खियों में है, और वो इसलिए झीलों के शहर में अरबपति फैमिली शादी करने पहुंची है। बता दें, कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शाही शादी जग मंदिर पैलेस में होने वाली है। समारोह की शुरुआत 21 नवंबर से हो चुकी है और 24 नवंबर तक चलेगी। ये इवेंट सिटी पैलेस, जगमंदिर आइलैंड पैलेस और कई अन्य प्रसिद्ध स्थलों पर आयोजित होंगे।

इन्हें भी पढ़े

climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Load More

कई मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 नवंबर को जग मंदिर पैलेस में मुख्य विवाह समारोह होगा, जहां दूल्हा वामसी और दुल्हन नेत्रा का शाही बारात स्वागत, फेरें और रॉयल डिनर आयोजित किए जाएंगे। लेक पिचोला के बीच स्थित यह पैलेस राजस्थानी थीम और खूबसूरत फ्लोरल आर्ट से सजाया गया है। चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में।

जग मंदिर पैलेस

जग मंदिर पैलेस, जिसे लेक गार्डन पैलेस भी कहा जाता है, मेवाड़ के सिसोदिया राजपूतों के तीन महाराजाओं ने 1600 के दशक में बनवाया था। यह महल कभी राजघरानों की गर्मियों की पसंदीदा जगह और बड़े समारोहों का केंद्र रहा है। लेक पिचोला के बीच स्थित यह पैलेस झील और आस-पास की पहाड़ियों के मनमोहक नजारे यहां देख सकते हैं। यहां के बगीचों में घूमना एक बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस है। हिंदू और मुगल शैली की नक्काशी और सुंदर वास्तुकला के लिए मशहूर यह महल ताजमहल की डिजाइन के लिए प्रेरणा माना जाता है। आज यह एक शानदार होटल है, जहां पर्यटक आराम से घूमने और ठहरने आते हैं।

जगमंदिर होटल में रहने की सुविधा

जगमंदिर आइलैंड होटल में मेहमानों के ठहरने के लिए 7 बड़ी और बेहद लग्जरी सूइट्स हैं। यहां ठहरना अपने आप में एक यादगार अनुभव है, क्योंकि आपको हर तरह की आधुनिक सुविधाएं यहां मिल जाएंगी। कमरों की सजावट राजसी अंदाज में की गई है और फर्नीचर भी पुरानी शाही शैली का है। सुविधाओं की लिस्ट भी लंबी है, खूबसूरत अटैच बाथरूम, सैटेलाइट टीवी, एसी, टेलीफोन और रूम सर्विस जैसी सारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।

क्या कर सकते हैं जगमंदिर में

जग मंदिर की वास्तुकला की सबसे खास चीज इसके बड़े, संगमरमर से बने हाथी हैं, जो महल के सामने खड़े होकर इसे शाही लुक देते हैं। जग मंदिर परिसर में बना एग्जीबिशन हॉल भी देखने लायक है, जहां मेवाड़ की परंपराओं और इतिहास से जुड़ी कई अहम चीजें रखी गई हैं। राजस्थानी खाने का स्वाद लेना हो तो जग मंदिर में स्थित दरीखाना रेस्तरां सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां का खाना और माहौल दोनों ही शानदार हैं।

  • महल का खूबसूरत आंगन और चारों तरफ फैला गार्डन इसे “लेक गार्डन पैलेस” बनाता है। इस गार्डन में हरी गुलाब, चमेली, बोगनविलिया, वर्बेना जैसी कई खूबसूरत फूलों और पौधों की भरमार है।
  • जग मंदिर में “बड़ा पत्थरों का महल” भी काफी लोकप्रिय है। यह हिस्से को जनाना महल (महिलाओं के रहने की जगह) और कुंवर पाड़ा का महल से अलग करता है।
  • गुल की दुकान, जो जग मंदिर की सबसे पुरानी जगहों में से एक मानी जाती है, पहली बार 1551 में बनाई गई थी, और बाद में महाराणा जगत सिंह के समय में इसे और विकसित किया गया। यहां इस्लामी और राजस्थानी वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है। इसकी दीवारों पर बनी अनोखी पेंटिंग्स और कला इसे और खास बनाती हैं।

जग मंदिर पैलेस में जाने की ये रही फीस 

  • जगमंदिर तक नाव से पहुंचा जाता है और यहां की एंट्री फीस लगभग 600रु है (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक) और 850रु है (2 बजे के बाद)।
  • खाने के लिए यहां मौजूद रेस्तरां में आप लंच या डिनर कर सकते हैं।
  • यहां रात में रुकने की सुविधा नहीं है, लेकिन कई होटल ऐसे पैकेज देते हैं जिनमें जगमंदिर घूमने का ऑप्शन शामिल होता है।
  • शादी या किसी खास इवेंट के लिए इस पैलेस को बुक भी किया जा सकता है। इवेंट के अनुसार इसकी कीमत करीब 30 लाख रु से लेकर 90 लाख रु या उससे ज्यादा तक हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अमेरिका में होने वाले सत्ता परिवर्तन का भारत पर सम्भावित असर

December 6, 2024
Area Panchayat member

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अनिश्चितकालीन धरने का किया समापन

September 21, 2025
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक का किला जीत तो गई कांग्रेस लेकिन अब यहां फंसेगा मामला?

May 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.