Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

महाकुंभ में टूटे तमाम रिकॉर्ड, 60 करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान का आंकड़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 23, 2025
in धर्म, राज्य
A A
Maha Kumbh
19
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 13 जनवरी को शुरू हुए प्रयागराज महाकुंभ में तमाम मुश्किलों को झेलकर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।

महाकुंभ मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को शाम 4 बजे तक कुल 1.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.42 करोड़ श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में 73 देशों के राजनयिक और भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत तमाम देशों के मेहमान यहां अमृत स्नान करने पहुंचे। अकेले नेपाल से 50 लाख से अधिक लोग अब तक त्रिवेणी के पवित्र जल में स्नान कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े

shivling

शिवलिंग, नाग और… सावन के समय सपने में इन चीजों का दिखना होता है भाग्य के जागने का संकेत!

July 12, 2026
teacher

बिहार में फर्जी डिग्री वाले 3000 टीचरों को किया जाएगा बर्खास्त!

July 10, 2026
kanwariyas

पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? क्या करें और किन गलतियों से बचें

July 10, 2026
cm dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

July 9, 2026
Load More

दुनिया भर में कुल 120 करोड़ सनातनी
एक सरकारी बयान में जताए गए अनुमान के मुताबिक दुनिया में कुल 120 करोड़ सनातनी हैं। इस लिहाज से महाकुंभ में दुनिया के आधे से अधिक सनातनी गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य फल प्राप्त कर चुके हैं। शिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व 26 फरवरी तक यह संख्या 65 करोड़ से भी ऊपर पहुंच सकती है।

मौनी अमावस्या पर 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

अब तक स्नान करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या का विश्लेषण करें तो सबसे अधिक करीब 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान किया। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। वहीं माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।

महाकुंभ में रेलवे की भूमिका

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड वार रूम में जाकर महाकुंभ के लिए प्रयागराज से चलाई जा रही अलग-अलग गाड़ियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। महाकुंभ में यात्रियों को पहुंचाने में भारतीय रेलवे ने मुख्य भूमिका मिभाई है। महाकुंभ आने के लिए तीर्थयात्रियों ने 14 हजार से ज्यादा ट्रेनों का लाभ लिया है। इसमें 92% ट्रेनें मेल, एक्सप्रेस, सुपर-फास्ट, पैसेंजर और मेमो श्रेणी की रहीं, जबकि 472 राजधानी और 282 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हुईं।

50% ट्रेनें उत्तर प्रदेश से शुरू होकर प्रयागराज एरिया को आई जबकि दिल्ली से 11%, बिहार से 10% और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे अन्य राज्यों से 3-6% ट्रेनें आईं। दूसरे शब्दों में कहें तो महाकुंभ के करीब एक चौथाई तीर्थयात्रियों ने प्रयागराज या आस-पास के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में ट्रेनों की ही मदद ली।-

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Digital Rupee

घर-घर पहुंचने लगी डिजिटल रुपये की खनक!

February 8, 2023

श्रीराम से जुड़े एक हज़ार से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह भी ट्रस्ट को हैंड ओवर

October 10, 2023
CM Dhami

कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, माणा रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की

March 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत सरकार कर रही डिफेंस सेक्टर में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी!
  • शिवलिंग, नाग और… सावन के समय सपने में इन चीजों का दिखना होता है भाग्य के जागने का संकेत!
  • DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.