नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। कोहली ने नाबाद 75 रन बनाए और आरसीबी को 5 विकेट से मैच जिता दिया। मैच के बाद विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। कोहली का यह आईपीएल फाइनल में पहला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। आज हम आपको बताने वाले हैं आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में।
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। उस वक्त कुंबले 38 साल और 219 दिन के थे।
विराट कोहली
विराट कोहली ने 37 साल और 207 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड आईपीएल फाइनल में जीता है। वह आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
फाफ डुप्लेसिस
फाफ डुप्लेसिस को 2021 के आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त वह 37 साल और 94 दिन के थे। फाफ 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते थे।
शेन वॉट्सन
2018 का फाइनल चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में शेन वॉट्सन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। उनकी उम्र 36 साल और 344 दिन थी। वॉट्सन सीएसके के लिए खिताबी मैच में खेल रहे थे।






