Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

विपक्ष ने एक सुर में किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध, जानें किसने क्या कहा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 8, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Loksabha
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल गुरुवार (8 अगस्त 2024) को लोकसभा में पेश किया गया. इसे बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य दलों ने अपना विरोध जताया. बिल के विरोध में सबसे पहले केरल से कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने मोर्चा खोलते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बिल अधिकारों पर चोट है. यह संविधान पर हमला है. हरियाणा, महाराष्ट्र चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र यह बिल लाया गया है. आप देश के लोगों को बांटना चाहते हैं. रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह ने कहा कि इससे भेदभाव होगा. कलेक्टर को कई अधिकार दिए जा रहे हैं. मेरे मजहब की चीजें कोई दूसरा कैसे तय करेगा. ये सरासर मजहब में दखलंदाजी है. संविधान बचाने के लिए कहीं जनता सड़कों पर न आ जाए.

इन्हें भी पढ़े

hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
PM Modi

विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

September 18, 2026
semiconductor chip

अब चीन नहीं, भारत बनेगा चिप मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल बॉस

September 18, 2026
passport

बच्चों के पासपोर्ट को लेकर मोदी सरकार के नए नियम क्या हैं? क्या होगा फायदा

September 18, 2026
Load More

टीएमसी सांसद ने बताया इसे संविधान के खिलाफ

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 के खिलाफ है. डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि संविधान सुप्रीम है और इसका संरक्षण होना चाहिए, लेकिन ये सरकार संविधान के खिलाफ जा रही है. यह बिल मानवता के भी खिलाफ है. ये संघीय ढांचे के भी खिलाफ है. ये बिल संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के खिलाफ है. ये बिल गैर मुस्लिमों को वक्फ बोर्ड में शामिल होने का प्रावधान करती है.  यह अनुच्छेद 30 के भी खिलाफ है. पहले से ही कई पुराने मस्जिद खतरे में हैं. ये बिल एक खास धार्मिक समूह को निशाने पर लेता है. ये बिल पूरी तरह से मुस्लिमों के खिलाफ है.

सुप्रिया सूले ने सरकार पर उठाए कई सवाल

एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सूले ने कहा कि ये बिल वापस लेना चाहिए. कम से कम इसे  स्टैंगिंग कमेटी को भेजिए. कृपया बिना चर्चा के एजेंडा न चलाएं. ये बिल हमें मीडिया से मिला, ये क्या तरीका है. पहले मीडिया को मिला, फिर हमें मिला. ये लोकतंत्र का मंदिर है. पहले संसद को बताइए मीडिया में लीक करने से पहले. सेक्शन 3 सी में कलेक्टर को काफी पावर दे दी गई है. आपने सेक्शन 40 को क्यों हटाया. सेक्शन 108 (बी) के तहत कहा गया है कि नियम केंद्र सरकार की ओर से बनाया गया है, राज्यों को तो ये सरकार भूल ही गई है. कोई राज्य की नहीं सुनता है. देखिए बांग्लादेश में क्या हो रहा है. हम इसको लेकर चिंतित हैं. हर देश में अल्पसंख्यकों का ख्याल रखा जाना चाहिए. कृपया इस बिल को वापस लीजिए. सुप्रिया सूले ने इसकी टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाए.

छोटे दलों के सांसदों ने भी किया खुला विरोध

इंडियन यूनिनयम मुस्लिम लीग के सांसद ईटी मो. बशीर ने कहा कि ये बिल सेक्यूलर नेचर को खत्म कर रहा है. कलेक्टर को बहुत ज्यादा अधिकार दिए गए हैं. सीपीआई एम के सांसद के. राधाकृष्ण ने कहा कि बिल का विरोध करता हूं. इस बिल को वापस लेना चाहिए. अगर नहीं तो स्टैंडिंग कमेटी में भेजा जाना चाहिए. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है. ये बिल न्यायपालिका की नजर में कहीं नहीं टिकेगा. मैं बिल का विरोध करता हूं. इसे कमेटी में भेजना चाहिए.

ओवैसी ने कहा- आप मुझे प्रार्थना से भी रोक रहे हैं

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप मुझे प्रार्थना से भी रोक रहे हैं. अगर कोई कल आकर बोलेगा कि मैं पांच साल से प्रैक्टिस नहीं कर रहा हूं या कोई न्यू कन्वर्ट है तो क्या उसे पांच साल इंतजार करना होगा. ऐसा कोई प्रावधान हिंदू एंडोमेंट या सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लिए नहीं है. वक्फ प्रॉपर्टी पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है. ये सरकार दरगाह, वक्फ जैसी प्रॉपर्टी लेना चाहती है.. सरकार कह रही है कि हम महिलाओं को दे रहे हैं, मुझे यकीन नहीं है कि आप बिल्किस बानो और जाकिया जाफरी को मेंबर बनाएंगे… आप मुसलमानों के दुश्मन हैं, ये बिल इसका प्रमाणा है.

कांग्रेस के इमरान मसूद ने बोले- हम विरोध करेंगे

कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि ये बिल भेदभाव करता है. वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को हथियाने की साजिश को आप बल दे रहे हैं. धारा 40 को हटाया जाया रहा है. आप सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के बावजूद आप इसे हटाना चाहते हो. आप संविधान के धज्जियां उड़ाने का प्रयास करोगे तो हम विरोध करेंगे.

अखिलेश यादव ने कहा, अभी हारे हैं इसलिए लाए हैं बिल

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये सोची समझी राजनीति के तहत हो रहा है. अगर जिलाधिकारी को सब ताकत दे देंगे तो आपको पता है कि एक जगह पर जिलाधिकारी ने क्या किया कि उसका असर आने वाली पीढ़ी तक को भुगतना पड़ा. बीजेपी अपनी हताश, निराश और चंद कट्टर समर्थकों के तु्ष्टिकरण के लिए ये कर रही है. अभी अभी हारे हैं, इसलिए लाया जा रहा है.

कल्याण बनर्जी बोले- मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं इस बिल का विरोध करता हूं. ये संविधान के खिलाफ है. मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चुनाव से पहले हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश हुई, जिसे देश ने खारिज कर दिया. जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद अल्ताफ अहमद ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं. इस तरह के बिल से देश की इमेज खराब होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Brave girl in viral video

नैनीताल हिंसा: वायरल वीडियो में युवती की बहादुरी, भीड़ को दिया करारा जवाब!

May 5, 2025
semiconductor chip

पूरी दुनिया को नचा रही है यह छोटी सी चिप, आखिर इसमें ऐसा क्या है?

July 28, 2023
cruise sinks in Bargi Dam

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 15 लोगों को बचाया गया, कई लापता!

May 1, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.