Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पूरी दुनिया भारत की डिजिटल क्रांति की तारीफ कर रही है : कीर्तिवर्धन सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 10, 2024
in राष्ट्रीय
A A
E-Rupee
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के नेतृत्व में देश तमाम बड़े बदलाव का गवाह बना है। दिल्ली के जोरबाग स्थित इंदिरा गांधी पर्यावरण भवन में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कीर्तिवर्धन सिंह ने सोमवार को कहा कि पिछले दस 10 वर्षों में भारत में बहुत बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सोच का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया भारत की डिजिटल क्रांति की तारीफ कर रही है। सरकार की ओर से 1 जुलाई 2015 को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य डिजिटल सेवाओं, डिजिटल पहुंच और डिजिटल सशक्तिकरण सुनिश्चित करके भारत को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलना था।

देश में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट हो रहा है

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी

September 13, 2026
PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
ai scam safety

आवाज बदलकर नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, श्रीधर वेम्बु ने दिया ‘वर्बल पासवर्ड’ का गुरुमंत्र

September 13, 2026
fortuner car

घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

September 13, 2026
Load More

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज अगर आप एक क्लिक से पैसा ट्रांसफर करने से लेकर तमाम जरूरी काम कर पाते हैं तो इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी की व्यापक सोच है। देश में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट हो रहा है। पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में लोग अब ऑनलाइन पेमेंट करने लगे हैं। भारत डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। डिजिटल होने से बहुत सारे फायदे हुए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया की वजह से बिचौलियों का काम खत्म हुआ है। पहले गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन आज आसानी से गैस उपलब्ध होती है।

डिजिटल इंडिया ने 2047 के विकसित भारत की नींव रख दी

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने 2047 के विकसित भारत की नींव रख दी है। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने देश में डिजिटल क्रांति लाने और लोगों को डिजिटली काम करने के लिए प्रेरित किया है, जो अभूतपूर्व है। इसका सीधा सकारात्मक असर 140 करोड़ देशवासियों पर हो रहा है। देश में डिजिटल सेवाओं की वजह से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। यूपीआई, डिजी लॉकर, डिजी यात्रा, को-वीन, आरोग्य सेतु, ई-संजीवनी, उमंग, जेम, दिक्षा, ई-हॉस्पिटल, ई-कोर्ट जैसी कई पहलें करोड़ों जिंदगियों को छू रही हैं, उनके कार्यों को सरल और सुगम बना रही है। देश में डिजिटल क्रांति का ही कमाल है कि अगर देश की राजधानी से 100 रुपये निकलते हैं तो पूरे 100 रुपये लाभार्थियों के पास पहुंचते हैं। गांवों में इंटरनेट की पहुंच सुगम और सरल हुई है।

देश में जो डिजिटल क्रांति आई है, वह वाकई अभूतपूर्व है

कीर्तिवर्धन सिंह ने देश में डिजिटल क्रांति को लेकर विदेश में हो रही चर्चा और अनुभव से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब वह विदेश जाते हैं तो वहां की सरकार के प्रतिनिधि और आम लोग बताते हैं कि देश में जो डिजिटल क्रांति आई है, वह वाकई अभूतपूर्व है। डिजिटल इंडिया को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का विजन ने पूरे देश को विश्व मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाई है।

वर्तमान में यूपीआई का उपयोग सात देशों में भुगतान के लिए किया जा सकता है।

देश की डिजिटल भुगतान क्रांति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गति पकड़ रही है। वर्तमान में यूपीआई का उपयोग सात देशों में भुगतान के लिए किया जा सकता है। यूएई, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस में यह सुविधा उपलब्ध है। फ्रांस में यूपीआई का आना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूरोप में पहली बार इसका उपयोग किया जा रहा है। यह विस्तार भारतीय उपभोक्ताओं और व्यवसायों को विदेश में रहते हुए या यात्रा करते हुए भी सहजता से भुगतान करने और प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। कई देशों ने भारत के द्वारा स्थापित यूपीआई का उपयोग करने के लिए एमओयू भी किया है। इससे विश्व पटल पर भारत की डिजिटल क्रांति की विश्वसनीयता बढ़ी है।

डिजिटल क्रांति की वजह से कार्यों में पहले की तुलना में काफी सुगमता आई

उन्होंने कहा कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में भी डिजिटल माध्यम से काम काफी व्यवस्थित हुआ है। परिवेश पोर्टल से समस्याओं का समाधान शीघ्र हो रहा है। पहले पर्यावरणीय मंजूरी में काफी वक्त लगता था। अब परिवेश पोर्टल ने उसे काफी सुगम और पारदर्शी बना दिया है। देश में डिजिटल क्रांति की वजह से कार्यों में पहले की तुलना में काफी सुगमता आई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india bangladesh

बांग्लादेश ने दिया पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की सुरक्षा पर बयान, भारत ने क्या कहा?

April 18, 2025

पाकिस्तान के तीन टुकड़े?

June 10, 2022

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला निगम का अभियान

June 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.