Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

बहुत सबूत हैं; ED के बाद CBI ने भी केजरीवाल पर किए बड़े दावे?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 13, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की रडार पर भी हैं। बीआरएस नेता के कविता की रिमांड को लेकर अदालत पहुंची सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया  और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात कही। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि उसके पास वॉट्सऐप चैट और सह आरोपियों के बयान भी हैं।

कथित शराब घोटाले में पहले ईडी और फिर सीबीआई की ओर से गिरफ्तार की गईं के कविता की पांच दिन की रिमांड मांगते हुए सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्हें पेश किया। सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने तिहाड़ में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘साउथ ग्रुप के एक शराब कारोबारी ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और दिल्ली में अपने कारोबार के लिए मदद मांगी। केजरीवाल ने उन्हें मदद का भरोसा दिया…. हमारे पास पर्याप्त सामग्री (सबूत) है, वॉट्सऐप चैट और संबंधित आरोपियों के बयान।’

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
BJP

कौन हैं ये आठ चेहरे जिन्हें UP से राज्यसभा भेजना चाहती है BJP!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
Load More

इससे पहले ईडी ने भी केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का दावा करते हुए उन्हें शराब घोटाले का साजिशकर्ता बताया है। 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ में बंद है। बताया जा रहा है कि सीबीआई भी केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। 2021-22 की विवादित आबकारी नीति की जांच ईडी और सीबीआई के पास है।

केजरीवाल के अलावा सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी जिक्र किया। के कविता पर कई आरोप लगाते हुए सीबीआई ने कहा, ‘दिनेश अरोड़ा (आरोपी से सरकारी गवाह बने) ने अपने बयान में पुष्टि की कि अभिषेक बोइनपल्ली ने सूचना दी कि 100 करोड़ रुपए विजय नायर को दिए गए। सीआरपीसी की धारा 161 और 164 के तहत हवाला ऑपरेटर्स के बयान में 11.9 करोड़ रुपए के पेमेंट की पुष्टि है। बुच्चीबाबू के चैट से पता चला कि उनकी इंडोस्प्रिट में हिस्सेदारी थी। ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद आरोपी मनीष सिसोदिया के दवाब में इंडोस्प्रिट को लाइसेंस दिए गए।’

सीबीआई ने बीआरएस नेता के कविता की पांच दिन की हिरासत मांगते हुए कहा कि वह सवालों का जवाब देने से बच रही हैं, जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं कविता के वकील ने सीबीआई द्वारा उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ बताया, जांच एजेंसी पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
श्रमिकों की मजदूरी

दिल्ली सरकार ने श्रमिकों की बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी!

April 16, 2025
Mann Ki Baat

मन की बातें: पीएम मोदी की मन की बात

April 18, 2023
india-china

‘शांति पहल’ के नाम पर ‘कूटनीतिक झांसा’ दे रहा है चीन?

February 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.