Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ED के रडार पर हैं AAP के ये 10 नेता, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 11, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
आम आदमी पार्टी
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं को ED अब तक गिरफ्तार कर चुकी है. कइयों से पूछताछ जारी है. वहीं, इसके इतर पार्टी के करीब 10 नेता ऐसे हैं, जो अलग-अलग मामलों जांच एजेंसी के रडार पर हैं. बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की है. इनमें से एक को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई हुई है. बाकी के तीन नेता अभी सलाखों के पीछे हैं यानी तिहाड़ जेल में बंद है. सजंय सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं. बाकी सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और सीएम केजरीवाल अभी तिहाड़ में कैद हैं.

मगर इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के उन 10 नेताओं के बारे में जो जांच एजेंसी के रडार पर हैं.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
वंदे मातरम् विवाद

वंदे मातरम् विवाद पर बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज ने सोनिया गांधी से की माफी की मांग!

August 16, 2026
CM Samrat Chaudhary

बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी

August 15, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Load More

राजकुमार आनंद: बुधवार को दिल्ली केबिनेट और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले राजकुमार आनंद भी जांच एजेंसी ED के रडार पर हैं. 2 नवंबर 2023, जिस दिन अरविंद केजरीवाल को ED का पूछताछ के लिए पहला समन आया था, उसी दिन राजकुमार आनंद के ठिकानों पर ED की रेड हुई थी और तकरीबन 23 घंटे चली थी.

अमानतुल्लाह खान: आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान भी ED के रडार पर हैं. किसी भी वक्त गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ED पूछताछ के लिए कई बार समन भेज चुकी है लेकिन अमानत नहीं गए तो गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है. इससे पहले ED की शिकायत पर कोर्ट 20 अप्रैल के लिए समन जारी कर चुकी है.

दुर्गेश पाठक: आम आदमी पार्टी के विधायक और MCD चुनाव में पार्टी के लिए चाणक्य की भूमिका निभा चुके दुर्गेश पाठक भी ED के रडार पर हैं. 8 अप्रैल को ED ने आबकारी मामले में दुर्गेश पाठक से तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की थी.

विभव कुमार: आम आदमी पार्टी के सिर्फ नेता ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं. ED ने 8 अप्रैल को विभव से आबकारी मामले में घंटों पूछताछ की, इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ED विभव के घर पर रेड कर चुकी है.

एनडी गुप्ता: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पार्टी के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के ठिकानों पर भी ED रेड और घंटों की पूछताछ कर चुकी है.

कैलाश गहलोत: दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत भी ED के रडार पर हैं. 30 मार्च को आबकारी मामले में ED ने कैलाश गहलोत से तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की. ED का आरोप है कि विजय नायर कैलाश गहलोत को एलॉटेड सरकारी बंगले में रहते थे और आबकारी नीति की ड्राफ्टिंग में कैलाश गहलोत की भी भूमिका रही है.

दीपक सिंगला: आम आदमी पार्टी के नेता और गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे दीपक सिंगला के घर पर भी 27 मार्च को ED की रेड पड़ी थी.

गुलाब सिंह यादव: आम आदमी पार्टी के विधायक मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर 23 मार्च, 2024 को आयकर विभाग ने छापेमारी की थी और 24 घंटे से ज्यादा चली.

AAP के वो नेता जिनसे ED कर सकती है पूछताछ!
दिल्ली सरकार में दो बड़े मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर सकती है. ED ने 28 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश कर दावा किया था कि मुख्यमंत्री ने विजय नायर के बारे में पूछने पर कहा था कि उनकी नायर से बहुत कम बातचीत होती थी. विजय नायर पार्टी का कम्यूनिकेशन इंचार्ज होने के नाते सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करता था. ऐसे में हो सकता है कि जांच एजेंसी इन दोनों मंत्रियों से भी पूछताछ करे.

AAP के वो शीर्ष नेता जिन्हें ED कर चुकी है गिरफ्तार
अरविंद केजरीवाल: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च, 2024 को आबकारी मामले में गिरफ्तार किया था. फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

मनीष सिसोदिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आबकारी नीति मामले में जेल में बंद हैं. पहले 26 फरवरी 2023 को CBI ने गिरफ्तार किया फिर 9 मार्च 2023 को ED ने गिरफ्तार किया.

संजय सिंह: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने 4 अक्टूबर, 2023 को आबकारी मामले में गिरफ्तार किया. AAP के इकलौते नेता हैं जो सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत पर बाहर हैं.

सत्येंद्र जैन: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भी मनी लांड्रिंग के एक अन्य मामले में 30 मई 2022 को ED ने गिरफ्तार किया था.

विजय नायर: आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर को भी आबकारी नीति में कथित घोटाले मामले में CBI और ED दोनों एजेंसियां गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल विजय नायर जेल में हैं और जांच एजेंसियों का आरोप है कि AAP नेताओं और साउथ लॉबी के बीच विजय नायर ने ही अहम भूमिका निभाई थी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिहाफ पर डील कर रहे थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Western Coalfields Limited

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा कर्मियों का पासिंग आउट परेड संपन्न

October 2, 2024
CSIR-IHBT on Poshan Maitri Abhiyan

पोषण मैत्री अभियान पर सीएसआईआर-आईएचबीटी में हुआ सेमीनार का आयोजन

April 26, 2022
Harak Singh Rawat attacks BJP, Trivendra Rawat replies

हरक सिंह रावत का BJP पर वार, 27 करोड़ चंदा विवाद से सियासत गरमाई, त्रिवेंद्र रावत का जवाब!

August 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.