Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आम आदमी पार्टी के ये 4 नेता भी होंगे गिरफ्तार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 2, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
kejriwal atishi
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा दावा किया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले दिनों में आप के 4 नेता गिरफ्तार होंगे. आतिशी ने बताया सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और मुझे गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि पहले हमारे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया. अब इनका प्लान है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के 4 नेताओं को और गिरफ्तार करें. उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि गर एक महीने में बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ED गिरफ्तार कर लेगी. आतिशी ने कहा कि, कल शाम को मैंने ट्वीट करके बताया था कि आज बहुत ही सनसनीखेज खबर आपके सामने रखूंगी. मैं बताना चाहती हूं कि बीजेपी ने मेरे बहुत ही करीबी व्यक्ति के जरिए बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा गया.

इन्हें भी पढ़े

BJP

कौन हैं ये आठ चेहरे जिन्हें UP से राज्यसभा भेजना चाहती है BJP!

October 5, 2026
cm Dhami

थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी जनजातीय की संस्कृति ने दिया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

October 5, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
Load More

आतिशी ने कहा, जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा. उनके पास पूरा बहुमत है. अगर वो इस्तीफा देते तो बीजेपी के लिए एक SOP हो जाएगा. तो वो कहीं भी किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर कह सकते हैं कि संवैधानिक संकट हो गया इसलिए राष्ट्रपति शासन लगा दो. आतिशी ने आगे कहा कि ईडी को पूछताछ करनी थी तो 11 दिनों तक पूछताछ कर ली. फिर कल न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को चुनावो से दूर रखना था.

आप नेता आतिशी ने और क्या कहा?
मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी को लग रहा है कि पहले के चार नेताओं को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा और 4 नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि मेरे निजी आवास और रिश्तेदारों के घर पर रेड डाली जाएगी, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. इस देश को संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी आगे कहती है कि कल ईडी ने कोर्ट में सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम लिया, वो उस बयान पर आधारित है जोकि डेढ़ साल से एजेंसी के पास है. ईडी और सीबीआई की चार्जशीट में है. ये नाम इसलिए लिए गए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से काम नहीं बना.

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की रविवार को रामलीला मैदान में हुई रैली की सफलता से बीजेपी घबरा गई है और उसे एहसास हो गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से आप का विघटन नहीं होगा. बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आप ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह उसके विधायकों को अपनी पार्टी में मिलाकर और आम आदमी पार्टी को तोड़कर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सीएम धामी का किया आभार व्यक्त

April 17, 2025
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

मुख्य सचिव ने सीएम धामी की घोषणाओं पर तत्काल कार्य शुरू के दिए निर्देश

March 29, 2023
electricity

बिजली क्षेत्र में संकल्पित प्रयासों से प्रदेश बना सरप्लस स्टेट

January 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.