Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

EPFO के इन 6 बदलावों से बदलेगी आपकी जिंदगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2026
in राष्ट्रीय
A A
epfo
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नौकरी करते हुए PF में जमा होने वाला पैसा अक्सर मुश्किल वक्त या रिटायरमेंट में काम आता है. लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनी ही जमा रकम निकालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़े, तो परेशानी बढ़ जाती है. अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऐसे ही कई नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है. 19 नवंबर को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक में कुल 6 बड़े फैसले लिए गए हैं.

इनमें PF अकाउंट से 90% तक निकासी, नौकरी छोड़ने के बाद सिर्फ 2 महीने में फाइनल सेटलमेंट और रिटायरमेंट के बाद किस्तों में पैसा लेने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा गिग वर्कर्स के PF योगदान, EDLI बीमा योजना और EPFO के निवेश को लेकर भी फैसले हुए हैं. आइए समझते हैं कि इन 6 बदलावों से आपको क्या फायदा हो सकता है.

इन्हें भी पढ़े

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी

November 21, 2026
India Israel

दोस्त इजरायल संग भारत ने की 2000 करोड़ की मेगा डिफेंस डील!

November 21, 2026
india bangladesh

बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क

November 20, 2026
Amit Shah

विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

November 20, 2026
Load More

PF अकाउंट से अब कितना पैसा निकाल पाएंगे?

EPFO ने PF अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा 25% से घटाकर 10% कर दी है. इसका मतलब है कि अब पात्र कर्मचारी अपने कुल PF बैलेंस का 90% तक निकाल सकेंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपके PF अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं, तो पहले कम से कम 2.5 लाख रुपये अकाउंट में रखने पड़ते थे. अब सिर्फ 1 लाख रुपये रखना होगा. यानी आप 9 लाख रुपये तक निकाल सकेंगे.

नौकरी छोड़ने के बाद कितने दिन में मिलेगा पूरा PF?

  • पहले नौकरी छोड़ने के बाद फाइनल PF सेटलमेंट के लिए 12 महीने तक इंतजार करना पड़ता था. अब यह अवधि घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दी गई है.
  • इससे उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो नौकरी छूटने के बाद बेरोजगार हैं और घर का खर्च चलाने के लिए PF के पैसों की जरूरत पड़ती है. हालांकि, यह बदलाव EPF के फाइनल सेटलमेंट से जुड़ा है. EPS यानी पेंशन के निकासी नियम इससे अलग हैं.

रिटायरमेंट के बाद हर महीने कैसे निकाल सकेंगे PF?

EPFO ने रिटायर होने वाले सदस्यों के लिए Systematic Withdrawal Plan (SWP) को मंजूरी दी है. इसके तहत पूरा पैसा एक साथ निकालने की जगह किस्तों में लेने का ऑप्शन मिलेगा.

इसमें सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकेंगे:

  • हर महीने पैसे निकालना.
  • हर 3 महीने में पैसे निकालना.
  • हर 6 महीने में पैसे निकालना.

खास बात यह है कि निकासी के बाद अकाउंट में बची रकम पर ब्याज मिलता रहेगा. यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक होगी. अगर SWP लेने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी बची रकम एक साथ निकाल सकता है या किस्तों में भुगतान जारी रख सकता है. श्रम मंत्रालय के मुताबिक, शुरुआती चरण में 55 साल से ज्यादा उम्र के करीब 6.32 लाख सदस्य इसके दायरे में आ सकते हैं, जिनके PF अकाउंट में 5 लाख रुपये से अधिक जमा हैं.

क्या अब गिग वर्कर्स भी PF में पैसा जमा कर सकेंगे?

CBT ने UAN से जुड़ी स्वैच्छिक PF योगदान व्यवस्था को मंजूरी दी है. इसके तहत लोग पारंपरिक कंपनी के पेरोल पर निर्भर हुए बिना भी अपने PF अकाउंट में योगदान कर सकेंगे. इसमें तीसरे पक्ष से छोटे योगदान, जैसे ग्राहकों की तरफ से मिलने वाली टिप, को भी शामिल करने की व्यवस्था प्रस्तावित है. इससे गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी सामाजिक सुरक्षा की बचत से जुड़ने का मौका मिल सकता है.

EDLI बीमा योजना में क्या बदलाव हुआ है?

EPFO ने EDLI स्कीम में संशोधन को मंजूरी दी है. इसके तहत पात्र संस्थानों को एक्सपायर हो चुकी छूट को रिन्यू कराने के लिए 6 महीने का समय मिलेगा. जिन संस्थानों ने लगातार ऐसा ग्रुप इंश्योरेंस कवर बनाए रखा है, जिसके फायदे EDLI स्कीम के बराबर या उससे बेहतर हैं और पात्र बीमा क्लेम का भुगतान भी किया है, उन्हें कुछ शर्तों के साथ पुराने योगदान, ब्याज और जुर्माने से राहत मिल सकती है.

EPFO अब कहां निवेश करेगा?

EPFO ने नए फंड यानी Fresh Accretions का 3% तक पात्र Alternative Investment Funds (AIFs) में निवेश करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है. शुरुआत में यह निवेश सरकारी समर्थन वाली संस्थाओं के जरिए किया जाएगा. इसका मकसद EPFO के निवेश को अलग-अलग जगह बांटना और निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाना है. हालांकि, निवेश तय नियमों और निगरानी के तहत ही होगा.

नए नियम कब से लागू होंगे?

इन 6 फैसलों को CBT की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इन्हें लागू करने के लिए जरूरी सरकारी नोटिफिकेशन और नियमों में संशोधन का इंतजार है. खासकर SWP और स्वैच्छिक PF योगदान की व्यवस्था के लिए EPF स्कीम में बदलाव किए जाएंगे. टैक्स से जुड़े संशोधन के लिए वित्त मंत्रालय से भी बातचीत की जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Squadron Leader Kanwaldeep Mehra

देश के स्क्वाडर्न लीडर कंवलजीत मेहरा, जिन्हें पाक सेना खोज न सकी !

May 28, 2025

धोनी की राह पर चले पंत, टेस्ट में किया यह बड़ा कारनामा

December 14, 2022

राजस्थान में प्रचार थमा, मतदान कल

November 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष से सवाल: 41 दिन बाद भी राष्ट्रपति को नहीं मिले सबूत, सियासत जारी
  • हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.