Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पीएम मोदी की सिंगापुर यात्रा में हो सकती हैं ये अहम डील!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
pm modi
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगापुर यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार (2 सितंबर, 2024) को कहा कि भारत-सिंगापुर के बीच एक गतिशील रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें साझा इतिहास और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के आमंत्रण पर चार-पांच सितंबर को सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगे. इससे पहले उनका तीन-चार सितंबर को ब्रुनेई का दौरा करने का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सभी मौजूदा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है. विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट) जयदीप मजूमदार ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और ब्रुनेई रक्षा क्षेत्र में एक संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करीब छह साल बाद सिंगापुर की यात्रा करने वाले हैं.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिंगापुर की यात्रा की थी. मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर ने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में उनकी यात्रा का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ‘यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सिंगापुर में नए नेता ने सत्ता संभाली है और यह हमारे जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के अगले चरण के लिए मंच तैयार करने का उपयुक्त समय है.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे व्यापार और निवेश में लगातार वृद्धि देखी गई है, हमारे बीच मजबूत रक्षा सहयोग है और संस्कृति तथा शिक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ रहा है. हमने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज ढांचे के तहत अपनी साझेदारी के नए क्षेत्रों की पहचान की है.’ हाल में आयोजित दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय राउंडटेबल सम्मेलन में भारत के चार मंत्रियों ने भाग लिया था.

उन्होंने कहा कि राउंडटेबल सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों के मंत्रियों ने नए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की, जिन्हें हम सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों के रूप में चिह्नित कर सकते हैं. मजूमदार ने कहा, ‘डिजिटलीकरण, सतत कौशल, स्वास्थ्य, उन्नत विनिर्माण और कनेक्टिविटी में सहयोग के कई नए, भविष्य के क्षेत्रों की पहचान की गई. प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होने की संभावना है.’

सिंगापुर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और यह देश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का एक प्रमुख स्रोत है. मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर दुनिया भर में भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 11.77 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य का एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत था. उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह यात्रा (सिंगापुर की) सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगी.’

विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा, ‘भारत-सिंगापुर संबंध पिछले 10-15 वर्षों की तुलना में और भी अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हम खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर समेत द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने के अगले स्तर पर पहुंच गए हैं. ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमारे बीच बहुत समानताएं हैं.’ उन्होंने कहा कि सिंगापुर के लिए भारत में अपार अवसर हैं और भारत के लिए सिंगापुर में अनेक विकल्प मौजूद हैं, चाहे वह मूल्य श्रृंखला हो, डिजिटल प्रौद्योगिकी हो या सेमीकंडक्टर.

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान सिंगापुर में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और अन्य व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत होगी। उन्होंने कहा, ‘यह यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी होगी, जिसे हम 2025 में मनाएंगे, तथा सिंगापुर के साथ यह हमारी रणनीतिक साझेदारी का दसवां वर्ष भी होगा.’ पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा भारत के प्रधानमंत्री की उस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगी.

सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी तीन-चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर जाने वाले हैं. ब्रुनेई भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है.विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में हमारा सहयोग और मजबूत होगा और नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अब ईडी से विपक्ष को फायदा!

August 13, 2022
india and australia

महाविजय को तैयार भारत

November 19, 2023
जदयू विधायक गोपाल मंडल

‘सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं;’ JDU एमएलए बोले- ‘बुरा नहीं मानिएगा’

March 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.