Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बीजेपी की दो लिस्ट में अब तक 21% सांसदों की छुट्टी, जानिए वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 14, 2024
in राष्ट्रीय
A A
neta cartun
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक दो लिस्टों में कुल 267 उम्मीदवारों की घोषणा की है. खास बात यह है कि 21 प्रतिशत मौजूदा सांसदों को उनकी सीट से दोबारा टिकट नहीं दिया गया है. रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) को ध्यान में रखते हुए भगवा दल ने यह रणनीति तैयार की है. इसके अलावा ग्राउंड से आए फीडबैक के आधार पर अंतिम निर्णय लिया गया. इससे जुड़ी अगली वजह जिताऊ कैंडिडेट का होना है. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में 370 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा कहीं से कोई चूक नहीं चाहती है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों का सिलेक्शन होता है.

प्रज्ञा, बिधूड़ी, प्रवेश को टिकट नहीं

इन्हें भी पढ़े

IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
Load More

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं. इस बार वह 67 सीटें और जीतने का टारगेट बनाकर चल रही है. 195 कैंडिडेट की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी, जिसमें देखा गया कि 33 सांसदों की जगह नए चेहरों को मौका मिला. प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा को भी लोकसभा का टिकट नहीं मिला है. इन सबके साथ कुछ न कुछ निगेटिव जुड़ा हुआ है. ये पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान विवादों में रहे हैं. कल जो 72 उम्मीदवारों की लिस्ट आई है उसमें 30 सांसदों को बाहर का रास्ता दिखाया गया.

हालांकि दोनों लिस्टों में घोषित 267 नामों में ज्यादातर सांसदों पर फिर से भरोसा जताया गया है. हां, 140 सांसदों को फिर से मौका मिला है जबकि 67 सांसदों की छुट्टी हो गई है. गौतम गंभीर समेत दो सांसदों ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी. गंभीर की जगह ईस्ट दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उतारा गया है.

दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20 नाम सामने आए हैं. गुजरात से सात, तेलंगाना और हरियाणा से 6-6, मध्य प्रदेश से पांच; दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से 2-2 कैंडिडेट और दादर एवं नगर हवेली से एक उम्मीदवार की घोषणा हुई है.

दिल्ली में दिलचस्प सीन

हां, राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी ने छह सांसदों को टिकट नहीं दिया. केवल मनोज तिवारी को फिर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है. इसकी वजह ग्राउंड से मिला फीडबैक ही है.

कर्नाटक में सीधा समीकरण

यहां घोषित 20 उम्मीदवारों में 11 सांसदों को बिठा दिया गया है जबकि केवल 8 सांसदों को फिर से टिकट मिला है.

महाराष्ट्र की कहानी

हां, यहां सीट शेयरिंग को लेकर काफी पेंच फंसा था. यहां की कहानी थोड़ी उल्टी है. यहां 14 सांसदों को फिर से टिकट दिया गया है और केवल पांच सांसदों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. महाराष्ट्र में भाजपा के जिन सांसदों को फिर से टिकट मिला है उनमें नितिन गडकरी को नागपुर, बीड से प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे शामिल हैं.

गुजरात और बाकी राज्यों का हाल

– दूसरी सूची में गुजरात के सात मौजूदा सांसदों में से केवल तीन को ही रिपीट किया गया है. केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश की जगह सूरत से मुकेश दलाल को टिकट मिला है.

– दूसरी लिस्ट में हरियाणा से घोषित छह उम्मीदवारों में से तीन मौजूदा सांसदों को फिर से मौका मिला है जबकि दो को बदल दिया गया है. पूर्व सीएम खट्टर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं.

– तेलंगाना में भाजपा ने पिछली बार केवल चार सीटें जीती थीं. वहां एक सांसद को दोबारा टिकट दिया गया है और एक का टिकट कैंसल हो गया है.

– दूसरी लिस्ट में घोषित एमपी के पांच उम्मीदवारों में दो सांसदों को फिर से टिकट मिला है जबकि दो को हटा दिया गया है. एक नए उम्मीदवार विवेक साहू को छिंदवाड़ा सीट पर नकुल नाथ के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. 2019 में भाजपा राज्य की यही एक सीट हारी थी.

– दूसरी लिस्ट में घोषित हिमाचल के दोनों सांसदों को फिर से टिकट मिला है, जिसमें हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं. उधर, उत्तराखंड से दोनों को बदल दिया गया है. गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं.

– त्रिपुरा में एक सांसद को बदला गया है जबकि दादर एवं नगर हवेली के सांसद अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. वह पहले शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के साथ थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ukraine war

यूक्रेन पर रूसी हमले का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 1, 2023
UAE Embassy

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

April 16, 2025
Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

December 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.