Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

तो महिलाएं बन रहीं हैं बाघ का आसान शिकार…फतेहपुर रेंज में बड़े-बड़े शिकारी-ड्रोन भी आदमखोर के आगे फेल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई टिहरी। रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में पिछले छह महीनों से बाघ का खौफ बना हुआ है। वन विभाग बाघ को पकड़ने में नाकाम रहा है।  लेकिन बाघ महिलाओं को आसानी से अपना शिकार बना रहा है। दिसंबर माह से बाघ का खौफ शुरू हुआ था। तब से 7 लोग बाघ का शिकार हो चुके हैं।

गुरुवार को मारी गई महिला सातवां शिकार है। दिसंबर से जून तक हुई घटनाओं का रिकॉर्ड देखें तो बाघ ने जिन लोगों को अपना शिकार बनाया है उनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। खास बात यह है कि जितनी महिलाएं मारी गईं वे सभी जंगल से घास या लकड़ी लेने गई थीं। ऐसे में काम में व्यस्त महिलाओं को बाघ घात लगाकर आसानी से अपना शिकार बना रहा है।
मारी गई 5 महिलाओं में से 3 वृद्ध थीं। इसके अलावा पूर्व में हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को वन विभाग द्वारा मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। इधर, जगह-जगह हुई पुरानी ऐसी घटनाओं को भी देखें तो बाघ ने महिलाओं या बच्चों को ही अपना शिकार बनाया है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

फतेहपुर वन रेंज में बाघ ने 7वीं महिला को मार डाला
वन विभाग के तमाम दावों और अत्याधुनिक इंतजामों को धता बताते हुए आदमखोर हो चुके बाघ ने फिर एक और बुजुर्ग महिला को निवाला बना लिया। गुरुवार शाम घटना उस वक्त हुई, जब फतेहपुर रेंज में बुजुर्ग महिला साथियों के साथ जंगल में घास लेने गई थी।

फतेहपुर क्षेत्र में बाघ छह महीने में सात लोगों को शिकार बना चुका है। जिससे गुस्साये लोगों ने रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर महिला का शव रखकर करीब साढ़े पांच घंटे जाम लगाया। बताया जा रहा है गुरुवार शाम नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी नंदी देवी (75) पत्नी खीमा नंद चार अन्य महिलाओं के साथ वसुंधरा कॉलोनी के पीछे जंगल में घास लेने गई थीं। तभी बाघ ने उन हमला कर दिया और खींचकर जंगल की तरफ ले जाने लगा। नंदी की चीख सुनकर साथ की महिलाएं घटनास्थल की तरफ दौड़ीं और शोर मचाया। इस पर बाघ नंदी को वहीं छोड़कर भाग गया। हालांकि तब तक नंदी देवी की मौत हो चुकी थी। रामनगर वन प्रभाग का फतेहपुर रेंज बाघ के आतंक के लिए राज्य में कुख्यात हो गया है। लोगों की जान लेने वाले बाघ और बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग की हर कोशिश फेल साबित हुई है।

29 दिंसबर 2021 को बाघ ने दमुवाढूंगा के जंगलों में एक युवक को अपना पहला शिकार बनाया। करीब ढाई माह शांत रहने के बाद गुरुवार को बाघ ने 7वां शिकार भी कर दिया। पहले और 7वें शिकार के बीच बाघ पर अंकुश लगाने की वन विभाग की सभी कोशिशें पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है
बाघ और बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए गुजरात के जाम नगर से 30 लोगों की टीम अप्रैल के पहले हफ्ते में फतेहपुर रेंज पहुंची। टीम अपने साथ आधुनिक उपकरण व पिंजरा भी लेकर पहुंची। रेंज में बनाए गए चार मचान से टीम बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए जुटी रही। लेकिन एक दिन भी बाघ उनकी रेंज में नहीं आया। करीब 33 दिन बाद टीम अपने साजो समान के साथ लौट गई।

ड्रोन की भी ली गई मदद
जंगल के भीतर बाघ की लोकेशन लेना वन कर्मचारियों के लिए संभव नहीं हो रहा था। पूरे दिन गश्त के बाद भी बाघ नहीं दिख रहा था। जिसके बाद ड्रोन की भी मदद ली गई। लेकिन जंगल में ड्रोन को उड़ने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद ड्रोन सर्च अभियान भी बंद कर दिया गया।

हिमाचल से बुलाए शिकारी भी लौटे
अप्रैल में वन विभाग ने हिमाचल निवासी और उच्च दर्जे के शिकारी आशीष दास गुप्ता को बुलाया है। देश में दूसरे नंबर के शिकारी आशीष दास गुप्ता के साथ मेरठ अमरौली के युवा साथी सयैद अली बिन फादी जो जूनियर नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के चैंपियन हैं काम पर लगाए। लेकिन दो तीन दिन बाद ही दोनों शिकारियों को वन विभाग ने लौटा दिया।

ट्रेंकुलाइज करना असंभव!
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास ट्रेंकुलाइज करने के लिए जो गन है उसकी रेंज 50 फीट ही है। वन विभाग के डॉक्टर इस इंतजार में हैं कि कब बाघ उनकी रेंज में आएगा और वह उसे ट्रेंकुलाइज करेंगे। जानकारों का कहना है कि घने जंगल में बाघ उनकी रेंज में मुश्किल से ही आ पाएगा।

80 कैमरे, 8 पिंजरे और चार मचान
बाघ और बाघिन की लोकेशन लेने के लिए वन विभाग ने फतेहपुर रेंज में 80 से ज्यादा कैमरे लगाए हैं। जिनको वन विभाग की टीम रोज जांचती है। इसके अलावा 8 पिंजरे लगाए गए हैं। 4 मचान से उन पर नजर रखने की कोशिश की जा रही है लेकिन सभी कोशिशें असफल साबित हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gas cylinder

घरेलू गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से हो रही है अवैध वसूली!

May 14, 2025
make friend

आओ दोस्त बनाएं

December 11, 2024
Passenger plane crashes in Kazakhstan

कजाकिस्तान में क्रैश हुआ यात्री विमान, 42 लोगों के मारे जाने की आशंका

December 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.