Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

हद से ज्यादा प्लान… कहीं हो ना जाए टीम इंडिया का नुकसान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2025
in खेल
A A
India
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मीडिया के सामने आए और चुने गए खिलाड़ियों का नाम बताया। फैंस को तब बड़ा झटका लगा, जब ये पता चला कि ODI टीम में रोहित शर्मा को जगह तो मिली है, लेकिन उनसे कप्तानी छीन ली गई है। टेस्ट के बाद अब शुभमन गिल को एकदिवसीय क्रिकेट में भी कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव T20I में कैप्टन बने रहेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। 19 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के दर्द को छोड़ दें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया अपराजित रही है। कहते हैं कि जब कोई चीज टूटी ही नहीं तो उसे जोड़ने की क्या जरूरत है? हिटमैन के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

रोहित शर्मा का क्या कसूर?

रोहित शर्मा के तमाम फैंस चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से एक ही सवाल का जवाब पूछना चाहते हैं। रोहित का आखिर कसूर क्या है? पिछले दो सालों में लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट (T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जिताने वाले कप्तान के साथ ऐसा क्यों किया? हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट जीती है और ऐसे रिकॉर्ड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अगर टीम मैनेजमेंट 2027 वर्ल्ड कप की तरफ अभी से देख भी रही है तो बतौर कप्तान रोहित ने कुछ ऐसी गलती नहीं की है, जिसके कारण उनसे ये जिम्मेदारी छीनी जाए।

अजीत अगरकर ने क्या वजह बताई?

शुभमन गिल को ODI कप्तान बनाने का फैसला और रोहित शर्मा को इस जिम्मेदारी से मुक्त करने की वजह बताते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि रोहित अगर चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं भी जीते होते तो भी यह मुश्किल फैसला था। हमें बहुत ज्यादा ODI नहीं खेलने हैं और इसलिए 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमें अगले कप्तान को पर्याप्त समय देना होगा। रोहित शर्मा को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है।

कहीं हो ना जाए टीम इंडिया का नुकसान?

बड़ा सवाल ये भी है कि अगर रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले 2-3 सालों से कुछ ज्यादा गलत हुआ ही नहीं तो उन्हें बदलना ही क्यों? क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि वो 38 साल के हैं और वर्ल्ड कप 2027 में 40 के हो जाएंगे? अगर ऐसा है तो फिर चयनकर्ता उन्हें टीम में जगह क्यों दे रहे हैं? इसमें कोई दो राय नहीं है कि हिटमैन एकदिवसीय क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज हैं और उनका रिकॉर्ड इसका गवाह है, लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि पिछले कुछ समय से रोहित की पहचान उनकी कप्तानी से हो रही है। उनके अंदर टीम इंडिया दमदार खेल दिखा रही थी और फैंस को वो चैंपियन वाली फीलिंग आ रही थी। ये मुश्किल फैसला लेना ही था तो वर्ल्ड कप 2027 के बाद क्यों नहीं? लंबे समय के बारे में सोचकर चयनकर्ता ने शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी दी है, लेकिन फैंस की मानें तो अगर रोहित प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं तो फिर उनसे बेहतर कप्तानी का ऑप्शन कोई और नहीं हो सकता।

खैर, ये सवाल तो उठना लाजमी है। वैसे, बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 3 वनडे और 3 T20I खेलेगी। पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

वर्ष 2023 : बेहतर आर्थिक संभावनाएं

January 12, 2023
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के निहितार्थ

February 3, 2023
सचिवालय

CM धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

January 31, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.