Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home यात्रा

हिमाचल प्रदेश के इस फेमस हिल स्टेशन पर 44 दिनों तक नहीं जा सकते टूरिस्ट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 22, 2025
in यात्रा, राज्य
A A
hill station of Himachal
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू गांव में 16 जनवरी से 28 फरवरी तक 44 दिनों के लिए सभी पर्यटन गतिविधियां बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ 44 दिनों तक अपना प्लान पोस्टपोन कर दीजिए। आइए जानते हैं, 44 दिनों के लिए क्यों टूरिस्ट्स यहां नहीं आ सकते। जान लें वजह।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में फेमस टूरिस्ट प्लेस सिस्सू में 44 दिनों तक टूरिस्ट्स के आने की रोक लगा दी गई है। बता दें, 16 जनवरी से 28 फरवरी तक सिस्सू गांव और इसके आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में टूरिज्म एक्टिविटी बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो डेढ़ महीने तक अपना प्लान पोस्टपोन कर दीजिए, दरअसल यह फैसला सिस्सू गांव के की पंचायत की ओर से लिया गया है। इस दौरान एक धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का आयोजन पूरे रीति-रिवाज और शांति से हो सके, इसलिए सैलानियों के आने पर रोक लगा दी गई है। आइए जानते हैं, जब सिस्सू में टूरिस्ट्स के आगमन पर रोक हटा दी जाएगी, तो वहां क्या- क्या एक्सप्लोर किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
Load More

सिस्सू के आसपास की ये जगहें कर सकते हैं एक्सप्लोर

वैसे तो टूरिस्ट्स भी सिस्सू नहीं आ सकते हैं, लेकिन लाहौल स्पीति के अन्य सभी क्षेत्र बिना किसी प्रतिबंध के टूरिस्ट के लिए खुले रहेंगे। टूरिस्ट अभी भी सिस्सू से दस किलोमीटर दूर और अटल सुरंग के पास स्थित यांगला और कोकसर और केलोंग जैसे नजदीकी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

क्या पहली बार बंद हुआ है सिस्सू

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सिस्सू टूरिस्ट्स के लिए बंद किया गया हो, दरअसल हर साल, सिस्सू में टूरिस्ट्स एक्टिविटी 44 दिनों के लिए बंद रहती है। ऐसे में 16 जनवरी से 28 फरवरी तक सिस्सू में एडवेंचर राइड, हॉट एयर बैलून राइड, जिप-लाइनिंग, स्कीइंग और ट्यूब स्लाइडिंग समेत सभी प्रकार की एक्टिविटी को पूरी तरह से 44 दिनों के लिए रोक दिया गया है।

क्यों टूरिस्ट्स के लिए 44 दिनों तक बंद रहता है सिस्सू

सिस्सू में टूरिस्ट्स की आवाजाही का एक मुख्य कारण धार्मिक महत्व से जुड़ा हुआ है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल से लाहौल घाटी देवी-देवताओं की तपस्या स्थल के रूप में काम करती रही है। पूज्य राजा घेपन और देवी भोटी सहित कई देवता यहां निवास करते हैं।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, 15 जनवरी के बाद ये देवता देवलोक (देवताओं के निवास स्थान) के लिए प्रस्थान करते हैं। उनकी अनुपस्थिति में, बुरी शक्तियां हावी हो जाती हैं, जो नदियों, झरनों और निर्जन क्षेत्रों में मनुष्यों के लिए खतरा पैदा करती हैं। देवी-देवताओं का सम्मान करने के लिए, लोग इस अवधि के दौरान धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इसी कारण 44 दिनों तक टूरिस्ट्स के आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है।

सिस्सू में फेमस टूरिस्ट प्लेस

अगर आप नेचर लवर हैं और हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन कवर करना चाहते हैं, तो सिस्सू आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। बता दें, नेचर लवर को ये जगह बिल्कुल निराश नहीं करती है। यहां एक्सप्लोर करने के लिए इतना कुछ है कि आपका मन यहीं रुकने का कर जाएगा। यहां आकर आप सिस्सू झील, चन्द्र ताल, रोहतांग दर्रा, सिस्सू झरना, पिन वैली नेशनल पार्क, ग्येफांग मंदिर देख सकते हैं।

कैसे पहुंचे सिस्सू

बस से: दिल्ली या चंडीगढ़ से मनाली पहुंचे। मनाली बस स्टैंड पर, केलोंग के लिए बस लें। जिसके बाद आपको किसी प्राइवेट गाड़ी से अटल टनल पार करना होगा, फिर आप सिस्सू पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से: निकटतम रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है, जो सिस्सू से 351 किमी दूर है। मनाली से दिल्ली के लिए बस लेकर आप ऊपर बताए गए निर्देश के अनुसार सिस्सू पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप चंडीगढ़ से मनाली/सिस्सू के लिए डायरेक्ट टैक्सी ले सकते हैं।

हवाई मार्ग से: सिस्सू का अपना कोई पर्सनल एयरपोर्ट नहीं है। ऐसे में आपको बता दें, निकटतम एयरपोर्ट 90 किलोमीटर दूर भुंतर में है। भुंतर एयरपोर्ट, कुल्लू मनाली से जोस्टेल सिस्सू तक डायरेक्ट टैक्सी लेकर सिस्सू पहुंच सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Missile

भारत-पाकिस्तान के पास ख़तरनाक मिसाइल पावर में कौन कितना पावरफुल?

April 25, 2025

संवैधानिक व्यवस्था पर बुलडोजर

June 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.