Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ट्रंप ने खींची नई ‘ग्लोबल वीजा लाइन’, 20 और देशों में हुआ बैन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 17, 2025
in विश्व
A A
donald trump
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर इमिग्रेशन और यात्रा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने एक नया आदेश जारी करते हुए अमेरिका में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को और भी ज्यादा सख्त कर दिया है. इस आदेश के तहत, 20 और देशों के साथ-साथ फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करने वालों को भी प्रतिबंध सूची (Travel Ban List) में जोड़ा गया है. ट्रंप प्रशासन के इस कदम से अब अमेरिका आने या यहां स्थायी रूप से बसने (इमिग्रेट) की कोशिश करने वाले लोगों पर लगाई गई सीमाएं काफी बढ़ गई हैं.

कितने देशों पर लगा बैन?

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

ट्रंप प्रशासन के इस नए आदेश के बाद, प्रतिबंधों का दायरा नाटकीय रूप से बढ़ गया है. अब कुल 5 देशों पर अमेरिका में प्रवेश का पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है. इनमें घूमने आने वाले और स्थायी रूप से बसने वाले, दोनों तरह के यात्री शामिल हैं. वहीं, 15 देशों के नागरिकों पर आंशिक रोक लगाई गई है. इसके अलावा अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करने वाले लोगों की यात्रा पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

सुरक्षा के लिए कदम जरूरी

व्हाइट हाउस ने इस फैसले को अमेरिका में प्रवेश से जुड़े नियमों को और कड़ा करने के लिए उठाया गया कदम बताया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा चिंताओं से जुड़ा है. अधिकारियों ने हाल ही में व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोलीबारी के आरोपी एक अफगान नागरिक की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए सुरक्षा कारणों को जायज ठहराया.

किन पर रोक लागू नहीं?

हालांकि, इन प्रतिबंधों में कुछ छूट भी दी गई है. जिन लोगों के पास पहले से वैध अमेरिकी वीजा है, उन पर यह रोक लागू नहीं होगी. स्थायी निवास की अनुमति वाले लोग, राजनयिक, खिलाड़ी और कुछ अन्य श्रेणियों के वीजा धारक भी इससे बाहर रखे गए हैं. अगर किसी व्यक्ति का प्रवेश अमेरिका के हित में माना गया, तो उसे अनुमति मिल सकती है. सरकार ने यह नहीं बताया है कि ये नए नियम कब से लागू होंगे.

जून में इन देशों पर लगी थी रोक

ट्रंप ने पहली बार ऐसे यात्रा प्रतिबंध जून में लगाए थे. तब 12 देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश से पूरी तरह रोका गया था और 7 देशों पर आंशिक पाबंदी लगाई गई थी. यह नीति ट्रंप के पहले कार्यकाल की चर्चित नीति की याद दिलाती है. जून के प्रतिबंध में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल थे। बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थे.

अब इन देशों के नाम भी लिस्ट भी जुड़े

मंगलवार को, प्रशासन ने बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान और सीरिया को पूर्ण-प्रतिबंध सूची में जोड़ा. फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी के दस्तावेजों पर भी पूरी रोक लगा दी गई है. दक्षिण सूडान पहले से ही कड़े प्रतिबंधों में था. वहीं, आंशिक प्रतिबंध की सूची में 15 नए देश जोड़े गए हैं. इनमें अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, आइवरी कोस्ट, डोमिनिका, गैबॉन, गाम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजीरिया, सेनेगल, तंज़ानिया, टोंगा, ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं. ये प्रतिबंध घूमने आने वाले लोगों और स्थायी रूप से बसने की कोशिश करने वालों, दोनों पर लागू होंगे.

ट्रंप ने अपने आदेश में क्या कहा?

अपने आदेश में ट्रंप ने कहा कि इन देशों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, सरकारी दस्तावेज अविश्वसनीय हैं और अपराध से जुड़े रिकॉर्ड ठीक से उपलब्ध नहीं हैं. इससे यात्रियों की सही जांच करना मुश्किल हो जाता है. सरकार ने यह भी कहा कि कई देशों के नागरिक वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुक जाते हैं और कुछ देश अपने नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर देते हैं. सरकार ने यह भी कहा कि कुछ देशों में अस्थिरता और कमजोर शासन व्यवस्था है, जिससे सुरक्षा, विदेश नीति और इमिग्रेशन से जुड़े खतरे बढ़ते हैं.

अब कंप्लीट ट्रेवल बैन की सूची में ये देश

इस बीच, लाओस और सिएरा लियोन को आंशिक रोक से हटाकर पूरी रोक वाले देशों में डाल दिया गया है. वहीं तुर्कमेनिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंधों में कुछ ढील दी गई है, क्योंकि वहां सुधार बताए गए हैं। जून में घोषित बाकी सभी प्रावधान अभी भी लागू हैं.

ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी यात्रा प्रतिबंध बड़ा मुद्दा रहे थे, जिनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कानूनी चुनौतियां शुरू हुई थी. बाद में अदालतों ने संशोधित नियमों को सही ठहराया. समर्थकों का कहना है कि इससे देश की सुरक्षा मजबूत होती है, जबकि आलोचकों का मानना है कि यह लोगों को उनके देश के आधार पर अनुचित रूप से निशाना बनाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
खालिस्तानी

खालिस्तानी आतंकवाद पर कनाडा का बड़ा कबूलनामा, खुद की रिपोर्ट में मानी फंडिंग और नाकामी की बात !

September 6, 2025
Dharmendra

नहीं रहे धर्मेंद्र… 89 की उम्र में निधन… बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ का युगांत!

November 24, 2025
Indian economic

पूरे विश्व में भारतीय आर्थिक दर्शन को लागू करने का समय अब आ गया है!

November 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता
  • लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ी कार्रवाई, 9 कोचिंग सेंटर और एक होटल सील
  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.