Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ट्विन टावर निर्माण में भ्रष्ट अफसरों को बचाने की हो रही कोशिश?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 5, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
twin tower
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नोएडा। नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर ध्वस्त हुए आठ माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उनके निर्माण के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण के अफसरों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। करीब डेढ़ महीने पहले मामले के जांच अधिकारी ने नोएडा प्राधिकरण से इन टावर के निर्माण से संबंधित रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन उन्हें पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।

इस प्रकरण में शासन की ओर से गठित एसआईटी की जांच के बाद 26 अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 11 अधिकारियों की जांच करीब डेढ़ माह पहले शासन के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव को सौंपी गई थी। ओएसडी ने इन 11 अधिकारियों की जांच का पूरा रिकॉर्ड पूर्व के जांच अधिकारी एसीईओ प्रवीण मिश्रा से मांगा था।

इन्हें भी पढ़े

51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी

October 10, 2026
CM Samrat Chaudhary

सीएम सम्राट ने BJP के बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने की चेतावनी, नहीं तो जाएगी सदस्यता

October 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार, DPCC ने जल बोर्ड, NHAI और दिल्ली मेट्रो को जारी किया कारण बताओ नोटिस

October 10, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Load More

इन अधिकारियों की जांच से संबंधित रिकॉर्ड मंगलवार को जांच अधिकारी को मिला, लेकिन एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी में ध्वस्त हुए इन टावर की प्लानिंग से संबंधित रिकॉर्ड प्राधिकरण की ओर से जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराया गया। इस प्रकरण में जिन 26 अधिकारियों पर आरोप हैं, उनमें से 20 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार निलंबित हो चुके हैं।

सुपरटेक और आरडब्ल्यूए आमने-सामने

सुपरटेक एमलॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की आरडब्ल्यूए और सुपरटेक ग्रुप ट्विन टावर की करीब सवा दो एकड़ खाली जमीन को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। आरडब्ल्यूए इस कीमती जमीन पर पार्क विकसित करना चाहती है। जबकि, बिल्डर ग्रुप का दावा है कि यह भूखंड सोसाइटी से अलग है और उसका आवंटन प्राधिकरण से अलग से 80 करोड़ रुपये में कराया गया था। सेक्टर-93ए स्थित एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी में खड़े हुए सुपरटेक के ट्विन टावर को 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया था। अब इन टावर का मलबा भी पूरी तरह साफ हो चुका है और इन टावर की जमीन पर कब्जा लेने को लेकर विवाद हो गया है।

दीवार का निर्माण नहीं हुआ : सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के समय ही सोसाइटी की करीब 100 मीटर लंबी दीवार गिर गई थी, जिसका अभी तक निर्माण नहीं हो सका है। इस दीवार का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।

ट्विन टावर की खाली जमीन को लेकर ठनी

एमरॉल्ड कोर्ट की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष यूबीएस तेवतिया ने बताया कि बिल्डर की ओर से इस जमीन की तारबंदी कराकर जमीन को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया था। यह जमीन एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी की है, जिस पर पार्क बनाया जाएगा। इसके संबंध में उन्होंने सोसाइटी की ओर से प्राधिकरण को भी पत्र भेज दिया है। सुपरटेक का कहना है कि यह भूखंड एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी से अलग है, जिसका आवंटन उन्होंने अलग से करीब 80 करोड़ रुपये में कराया था। वह इस भूखंड को सोसाइटी को कैसे दे सकते हैं, जिस पर मालिकाना हक उनका है। इसको लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से भी वार्ता कर उनके सामने पूरा पक्ष और दस्तावेज रखे जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
upsc

‘Examination भी नहीं लिख पा रहे…’ UPSC नोटिफिकेशन में गलतियों की भरमार!

February 6, 2026
सनातन संस्कृति के संस्कारों

भारत में हुआ एक नए उत्तरदायी राष्ट्र सूचकांक का निर्माण!

January 25, 2026
Kejriwal CBI

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, मिली जमानत!

September 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी
  • आर्कटिक की पिघलती बर्फ से मालामाल होगा रूस या घर पर दस्तक देगा सबसे बड़ा दुश्‍मन?
  • सीएम सम्राट ने BJP के बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने की चेतावनी, नहीं तो जाएगी सदस्यता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.