Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिन्दू देवताओं और सावरकर पर ट्वीट बेहद भड़काऊ और सांप्रदायिक; किस पत्रकार पर भड़का HC

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 8, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
court
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज (बुधवार, 8 अप्रैल को) पत्रकार राणा अय्यूब को करारा झटका दिया है और कहा है कि 2013 से 2017 के बीच हिंदू देवी-देवताओं और दक्षिणपंथी विचारक विनायक सावरकर पर किए गए उनके ट्वीट्स बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक हैं। पत्रकार के ट्वीट्स पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि ये ट्वीट्स “बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक” हैं। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) से इस पर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

जस्टिस कौरव ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले पर तुरंत विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि X, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को इस मामले में मिलकर काम करना होगा। इसके बाद हाई कोर्ट ने पत्रकार राणा अय्यूब, X और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और उन ट्वीट्स की ओर ध्यान दिलाने वाली याचिका पर उनसे जवाब मांगा। मामले की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी।

इन्हें भी पढ़े

S Jaishankar

बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर

October 4, 2026
fund

भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना

October 4, 2026
cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
Ayushman

इस सरकारी योजना से उठाएं मुफ्त इलाज का फायदा, आपका नाम लिस्ट में है या नहीं? ऐसे करें चेक

October 4, 2026
Load More

दिल्ली पुलिस को क्या आदेश?

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने आदेश दिया, “प्रतिवादी इस मामले में निर्देश लें और जरूरी कार्रवाई करें और कल तक अपना जवाब दाखिल करें। मामले में प्रतिवादी नंबर 4 (राणा अय्यूब) द्वारा किए गए बेहद अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक ट्वीट्स को देखते हुए यह कार्रवाई ज़रूरी है; इन्हीं ट्वीट्स के आधार पर एक सक्षम कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की गई है। इस मामले पर तुरंत विचार करने की जरूरत है।” कोर्ट ने दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारी को भी निर्देश दिया है कि वे प्रतिवादी नंबर 3 (X Corp) को जरूरी निर्देश दें। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भी इस मामले में एक पक्ष के तौर पर शामिल करने का आदेश दिया।

किसने दायर की थी याचिका?

बता दें कि हाई कोर्ट वकील अमिता सचदेवा द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। सचदेवा ने इससे पहले अय्यूब के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के लिए साकेत कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सचदेवा की शिकायत के आधार पर, ट्रायल कोर्ट ने अय्यूब के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था और पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वे विवादित ट्वीट्स अब X पर मौजूद नहीं हैं।

याचिका में क्या आरोप?

सचदेवा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राणा अय्यूब के ट्वीट्स ने हिंदू देवी-देवताओं, सीता और राम, वीर सावरकर और हिंदू राष्ट्रवाद का अपमान किया है, और “भारत-विरोधी” भावनाएं फैलाई हैं। सचदेवा ने कहा, “ट्वीट्स की सामग्री पढ़ने पर, याचिकाकर्ता, जो सनातन धर्म की अनुयायी हैं, को गहरा दुख और ठेस पहुंची, क्योंकि ये पोस्ट पहली नजर में हिंदू देवी-देवताओं और सम्मानित ऐतिहासिक हस्तियों का अपमान करती हैं, और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने में सक्षम हैं।” अपनी याचिका में, सचदेवा ने अय्यूब द्वारा 2013 और 2017 के बीच किए गए छह ट्वीट्स का ज़िक्र किया।

कौन हैं राणा अय्यूब ?

राणा अय्यूब एक खोजी पत्रकार, स्वतंत्र स्तंभकार और ‘गुजरात फाइल्स: एनाटॉमी ऑफ ए कवर-अप’ की लेखिका हैं, जो मुख्य रूप से मोदी सरकार और भाजपा की आलोचक के रूप में जानी जाती हैं। वह तहलका मैगजीन और वॉशिंगटन पोस्ट में भी काम कर चुकी हैं और सांप्रदायिक हिंसा एवं मानवाधिकार मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन पर लोगों से चंदा लेकर गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।

राणा अय्यूब ने क्या लिखा था

अय्यूब के 2013 के ट्वीट में लिखा था, “रावण ने सीता को छुआ भी नहीं, जबकि वह ऐसा कर सकता था। राम सीता के लिए खड़े नहीं हुए, जबकि उन्हें ऐसा करना चाहिए था। रावण 1, राम 0।” इसके बाद, अक्टूबर 2014 में, अय्यूब ने अली सरदार जाफ़री का एक शेर उद्धृत किया, जिसमें लिखा था, “गरीब सीता के घर पर कब तक रहेगी रावण की हुक्मरानी, ​​द्रौपदी का लिबास उसके बदन से कब तक छीना करेगा।”

इसके अलावा, 2015 में, अय्यूब ने सावरकर के बारे में एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में कहा गया था, “तो वीर सावरकर ने हिंदुत्व राष्ट्रवाद के एक ज़रूरी हिस्से के तौर पर बलात्कार की वकालत की थी।” सावरकर पर एक और ट्वीट में अय्यूब ने कहा, “मैं नाथूराम गोडसे द्वारा सावरकर के बारे में लिखे गए विवरण को पढ़ रही थी और सोच रही थी कि क्या हमें इस आतंकवादी समर्थक का सम्मान करना जारी रखना चाहिए।” 2016 में, अय्यूब ने एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें एक लड़के की तस्वीर थी, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। उस ट्वीट में लिखा था, “प्रिय भारतीय सेना, मेरा अंदाज़ा है कि यह छोटा बच्चा भारत की संप्रभुता के लिए इतना बड़ा खतरा रहा होगा कि इसे ज़िंदगी भर के लिए अंधा कर दिया गया।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tunnel accident

सुरंग हादसे में कहीं फिर न दब जाएं पुराने सवाल!

November 15, 2023
sanatan dharma

विश्व शांति के लिए आवश्यक है सनातन संस्कृति का पूरे विश्व में फैलाव

June 22, 2024
Rajbhar

यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर!, सपा में होगी बड़ी टूट, राजभर बोले-कई नेता भाजपा में जाने को तैयार

June 17, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.