Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय छात्र की मौत से एक्शन में सरकार, यूक्रेन और रूस राजदूत को किया तलब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 1, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Affairs Minister S Jaishankar
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है। रूस और यूक्रेन के बीच घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। रूस लगातार खारकीव और यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक कर रहा है। इस हमले में एक भारतीय छात्र की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में यूक्रेन में भारतीय राजदूत ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय छात्र जल्द से जल्द कीव छोड़ दें।

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के आदेश ने यूक्रेन को लेकर तनाव बढ़ा दिया है। अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों ने कहा कि वे यूक्रेन को अधिक स्टिंगर मिसाइल और लड़ाकू विमानों समेत हथियारों की आपूर्ति बढ़ा रही हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने सोमवार को बेलारूस की सीमा पर एक रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की योजना की घोषणा की। वहीं यूक्रेन पर रूस के हमले को 6 दिन हो गए हैं। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव की सड़कों पर युद्ध चल रही है जबकि सैनिक राजधानी कीव के नजदीक पहुंच रहे हैं। यहां वे बातें हैं जो यूक्रेन पर रूस के हमले और यूरोप में सुरक्षा सकंट पर जाननी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
akash missile system

भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
india-nepal border

भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, क्या है वजह?

March 3, 2026
Load More

यूक्रेन पर रूस की सैन्य कारर्वाई के दौरान कर्नाटक के मेडिकल छात्र नवीन एसजी की मंगलवार को गोलाबारी में मौत हो गयी है। विदेश मामलों के विभाग ने आज यह जानकारी दी। यूक्रेन में छात्रों ने बताया है कि कर्नाटक के हावेरी जिले के रणबेन्नूर तालुक के चालगेरी गांव के नवीन की रूस की गोलाबारी में मौत हो गई है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों ने बताया कि खारकीव में मेडिकल पाठ्यक्रम की चौथे वर्ष की पढ़ाई करने वाला छात्र नवीन खाद्य सामान लाने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान सब्जी के लिए लाइन में अन्य लोगों से साथ खड़े नवीन की गोली लगने से मौत हो गयी।

खारकीव की टाइमलाइन के मुताबिक रूसी सेना ने सुबह करीब सात बजे रॉकेट से हमला किया, जबकि नवीन कई अन्य लोगों के साथ खाद्य सामान लाने के लिए कतार में खड़ा था,जिसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। नवीन मेडिकल की पढ़ाई के लिए पिछले चार साल से यूक्रेन के रह रहा था। आज पूर्वाह्न 11.30 बजे जब उनसे संपर्क किया गया, जिसमें परिवार वालों को उसके मौत की सूचना मिली।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार और सोमवार को बैक-टू-बैक तीन बड़ी बैठकें करके हालात का जायजा लिया। इन बैठकों में निर्णय लिया गया कि भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों (हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिरिजू) को भेजा जाएगा। बता दें कि यूक्रेन से सटे देशों की सीमा पर भारतीय छात्र जुटे हुए हैं और अपनी सुरक्षित निकासी का इंतजार कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tawang Galvan

सीमा को ले कर देश को भरोसे में लें

December 19, 2022
Republic Day

गणतंत्र शब्द हमें अपने कर्तव्य या उत्तरदायित्व

January 27, 2024
book

समय की मांग है स्कूली पाठ्यक्रम में परिवर्तन

June 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.