Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 9, 2026
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
army
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  दक्षिण कश्मीर में 2 आतंकी हमलों के बाद अब ऑनलाइन धमकी सामने आई है. इसमें कश्मीरी पंडित (सरकारी कर्मचारियों) को निशाना बनाने वाली हिट लिस्ट जारी की गई है. यह धमकी एक गुप्त संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC) ने दी है. माना जाता है कि यह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा है.

धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि इस नोट में खास तौर पर सरकारी रोज़गार योजनाओं के तहत काम करने वाले कश्मीरी पंडित अधिकारियों, खासकर प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारियों को निशाना बनाने की बात कही गई है. ऑनलाइन जारी की गई इस हिट लिस्ट में श्रीनगर के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) में काम करने वाले 6 खास सरकारी कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर शामिल हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है.

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
Load More

प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों की छुट्टी

धमकी मिलने के तुरंत बाद जम्मू् कश्मीर सरकार ने ‘प्रधानमंत्री पैकेज’ के सभी कर्मचारियों को 20 अगस्त तक छुट्टी पर जाने या घर से काम करने की इजाजत दे दी है, ताकि जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा सकें. पहले की धमकियां अक्सर सिर्फ कश्मीर घाटी तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन इस चेतावनी में साफ तौर पर जम्मू क्षेत्र में भी हमले की धमकी दी गई है.

2024 में TRF ने दी थी धमकी

खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि कैसे आतंकी हैंडलर एन्क्रिप्टेड चैनलों का इस्तेमाल करके स्थानीय लोगों से लॉजिस्टिक्स, लोकेशन और कर्मचारियों की निजी जानकारी जुटाते हैं, ताकि हिट लिस्ट तैयार की जा सके और क्षेत्र में स्थिरता को बिगाड़ा जा सके. इससे पहले 2024 में TRF ने एक अलग धमकी भरे पोस्टर में राजस्व विभाग में काम कर रहे 20 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की ऐसी ही एक लिस्ट जारी की थी, जिन पर कश्मीर में बाहरी लोगों को जमीन देने और डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप लगाए थे.

पिछले हफ्ते एक कश्मीरी पंडित को मिली थी धमकी

जांच में एक सरकारी कर्मचारी को आतंकवादियों को वह दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था और उसके ख़िलाफ़ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी की सच्चाई की जांच कर रही हैं और इस पत्र के पीछे के नेटवर्क के डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगा रही हैं. ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने के मामले में बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में की गई छापेमारी को भी इसी धमकी से जुड़ा माना जा रहा है.

पिछले हफ़्ते बांदीपोरा में एक कश्मीरी पंडित को ऑनलाइन धमकी दी गई थी. उन्होंने 35 साल से ज़्यादा समय के बाद अवैध कब्जे से अपनी जमीन वापस हासिल की थी. लिस्ट सार्वजनिक होने के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय मजबूत सुरक्षा इंतज़ामों की मांग कर रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एक राष्ट्र, एक संविधान फिर गरीब और सरमायदार पर कार्यवाही करने में भेदभाव क्यों..?

June 29, 2025

चुनाव होगा या थरूर की नाम वापसी?

October 3, 2022
CM Dhami and MP Nishank

सीएम धामी और सांसद निशंक ने की अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

April 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.