Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

 उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का सदन में हंगामा, यूकेएसएसएससी भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून।  विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भर्तियों में धांधली के सुबूत है। लेकिन सरकार सुन ही नही रही है। उन्होंने आयोग के सचिव पर आरोप लगाए। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

इसके साथ ही भर्तियों में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए विधायकों की समिति गठित करने की मांग की गई।  गुरुवार को कांग्रेस विधायकों ने विधनसभा भवन के गेट पर भर्तियों में भारी भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगार युवकों को नौकर देने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।
आपको बता दें कि बुधवार को भी विपक्षी कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हल्ला बोला था।   कांग्रेस ने सरकार पर चारधाम यात्रा के लिए पर्याप्त और सुचारु व्यवस्थाओं के इंतजाम में फेल रहने का आरोप लगाया। विधानसभा सत्र में भोजनावकाश के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमले किए। विपक्षी नेताओं ने कहा कि पूरी तैयारियां न होने के कारण पूरे विश्व में उत्तराखंड का नाम खराब हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि बेहतर तैयारियों का ही नतीजा है, जो एक माह में 20लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में फर्जी डिग्री वाले 3000 टीचरों को किया जाएगा बर्खास्त!

July 10, 2026
cm dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

July 9, 2026
Swami Avimukteshwarananda

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तंज़, कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

July 9, 2026
vishnugad project

उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

July 8, 2026
Load More

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले दिनों चारधाम यात्रा रूट पर छह से आठ घंटे तक का जाम लगा। श्रद्धालु होटल, धर्मशालाओं तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई और सत्ता पक्ष के नेता कह रहे हैं कि मृतकों को मोक्ष की प्राप्ति हुई।
इस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है। अव्यवस्थाओं पर पीएमओ तक को संज्ञान लेना पड़ा। केंद्र से तत्काल एनडीआरएफ भेजी गई। मौके पर सामाजिक संगठन काम करते नजर आए। ऐसे में सवाल उठता है कि एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन कहां रहा? खुद एनडीएमसी के सदस्य राजेंद्र सिंह तक को सवाल उठाने पड़े।
उपनेता सदन भुवन कापड़ी ने कहा कि चार करोड़ रुपये में शौचालय का ठेका देने के बाद भी सुविधा नहीं मिली। सराय नहीं बनाई गई, उल्टा सरकारी भूमि लीज पर दे दी गई। 18 किमी के पैदल ट्रैक पर घोड़े, खच्चरों के पीने के पानी और इलाज का इंतजाम नहीं रहा। ऐसे में बड़ी संख्या में घोड़े, खच्चरों की मौत हो गई।

अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक गोपाल राणा, विक्रम नेगी व आदेश चौहान ने भी सवाल उठाए। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पंजीकरण के कारण यात्रा बाधित हो रही है। बदरीनाथ धाम के आस पास एक लाख लोगों के रुकने का इंतजाम है। इसके बाद भी यात्री बॉर्डर पर रोके जा रहे हैं। रुद्रनाथ ट्रैक पर लोगों से चार्ज लिया जा रहा है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पंजीकरण से लेकर हेली सेवाओं का काम गुजरात की एक कंपनी को दिया गया। इसी कंपनी के कारण पूरी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि कंपनी और उसकी कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर हैं। पंजीकरण से व्यवस्था बेहतर हुई। स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल का भी इंतजाम बढ़िया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
हेमा मालिनी

सांसद हेमा मालिनी के सहयोग से शास्त्रीय नृत्य सिखाने हेतु कार्यशाला का आयोजन

April 24, 2025
NDA and opposition

विरोधियों के मंच ‘INDIA’ से NDA में हलचल!

July 26, 2023

जमीन ही नहीं समुद्र में भी दिखने लगा जलवायु परिवर्तन का असर!

July 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.