Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

उपचुनावों में जीत लेकिन यहां तो 6 हफ्तों में ही खिसक गई कांग्रेस की जमीन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
congress
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में इंडिया ब्लॉक का पलड़ा बहुत ही भारी रहा है। विपक्षी गठबंधन ने इनमें से 10 सीटें जीत ली हैं। इनमें से कांग्रेस को चार सीटें मिली हैं और वह बहुत ही उत्साहित है। लेकिन, पंजाब में पार्टी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है।

पंजाब में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के 6 हफ्ते बाद ही हुए जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी सिर्फ हारी ही नहीं है, बल्कि वह भारतीय जनता पार्टी से भी पिछड़ गई है।

इन्हें भी पढ़े

amit shah

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
CM Dhami

नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, जल्द होगी सर्वे

June 20, 2026
murder

NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश

June 20, 2026
Load More

उपचुनावों में जीत पर बहुत ज्यादा गदगद हैं राहुल गांधी

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर जो चुनाव परिणाम आए हैं, उसमें इंडिया ब्लॉक (पंजाब और बंगाल में गठबंधन नहीं) और खासकर कांग्रेस के प्रदर्शन से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कितने गदगद हुए हैं, वह एक्स पर उनकी एक पोस्ट से पता चलता है।

राहुल ने उपचुनाव परिणाम देखने पर लिखा था,”7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है।”

पंजाब में इतनी जल्दी क्यों खिसक गई कांग्रेस की सियासी जमीन?

लेकिन, अगर पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को देखें तो साफ हो जाता है कि राहुल जो दावे कर रहे हैं, जमीनी हकीकत पूरी तरह से वैसी नहीं है। एक तरह से यहां वोटरों ने लोकसभा चुनाव का परिणाम ही उल्टा-पुल्टा कर दिया है।

जालंधर विधानसभा उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को सिर्फ 3 सीटें प्राप्त हुई थी। बीजेपी का तो खाता भी नहीं खुल पाया। कांग्रेस जालंधर लोकसभा सीट भी जीती थी। लेकिन, इसके तहत आने वाली जालंधर पश्चिम सीट पर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

जालंधर पश्चिम में बीजेपी से भी पिछड़ गई कांग्रेस

सिर्फ 6 हफ्तों में लोकसभा चुनावों के मुकाबले जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी न सिर्फ चुनाव जीत गई है, बल्कि उसके वोट शेयर में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। इस सीट पर पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को 55,246 (58.39%) वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर मात्र 16,757 वोट लेकर तीसरी नंबर पर रही हैं।

खूब किया प्रचार फिर क्यों हुआ कांग्रेस का ऐसा हाल?

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर बीजेपी के शीतल अंगुराल को 17,921 वोट मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि, जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद चरणजीत सिंह चन्नी खुद इसकी अगुवाई कर रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह वाजवा ने भी यहां जमकर प्रचार किया था, लेकिन वे भी ‘आप’ को जीतने से और बीजेपी को दूसरे नंबर पर आने से नहीं रोक सके।

हार कर भी क्योंक खुश हो रही है बीजेपी?

यहां बीजेपी भले ही आम आदमी पार्टी से बहुत दूर दूसरे नंबर पर रही है, लेकिन उसे इस बात का संतोष है कि उसने कांग्रेस को पछाड़ दिया है। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिटट्ू इस चुनाव परिणाम को पंजाब कांग्रेस के लिए ‘शर्मनाक’ बताया है।

उनके मुताबिक जालंधर लोकसभा सीट जीतने के दो हफ्ते बाद ही कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया था। उनका दावा है कि बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को चुनाव अभियान के दौरान आम आधी पार्टी ने ‘धमकाया’ और पार्टी के वोटरों को भी ‘धमकियां दी गईं।’

उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने का आरोप लगाया है और कहा है कि अगले विधानसभा चुनावों में बीजेपी और मजबूत होकर उभरेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

DAV इण्टर कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

December 21, 2023
Arvind Kejriwal

क्या ED के समन से डर गए केजरीवाल?

November 3, 2023
nuclear bases

पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का पर्दाफाश, सैटेलाइट तस्वीरों से पांच गुप्त अड्डों का खुलासा!

April 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!
  • WhatsApp में बड़ा बदलाव, एक बटन ऑन और बदल जाएगा अनुभव
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.