Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सरकार उठा रही क्या-क्या कदम, जानें सब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 25, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Corona virus
17
SHARES
564
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली. चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही भारत में भी लोगों की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है. हालांकि केंद्र सरकार देश में कोरोना फिर से न बढ़े इसके लिए पहले से ही एहतियात बरत रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में लोगों से इस खतरे से सतर्क रहने की सलाह दी है. लेकिन अब तक कोरोना के नए खतरे को लेकर सरकार ने क्या क्या किया है. आईये जानते हैं…

इन देशों से आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य
कोविड से बचाव के नियमों की श्रंखला में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आ रहे लोगों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा. इसके साथ ही राज्यों से 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल करने के लिए भी कहा गया है ताकि मेडिकल ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट्स समेत स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयार सुनिश्चित की जा सके.

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

शनिवार से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा आदि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. इसमें हर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की जांच की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन और अन्य चार देशों से आने वाले लोगों के टेस्टिंग में संक्रमित पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा.

कोविड ​​-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और बैंकॉक (थाईलैंड) के यात्रियों को अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भारत की यात्रा के लिए अपलोड करनी होगी.

मंडाविया ने गुजरात के गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, “भारत में लैंड करने के बाद, उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी और पॉजिटिव पाए जाने या बुखार आने पर उन्हें क्वारंटीन में रखने का आदेश जारी किया है.”

एयर सुविधा पोर्टल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अपनी स्वास्थ्य स्थिति बताने के लिए ‘एयर सुविधा’ फॉर्म भरना अनिवार्य किया जाएगा.

एयर सुविधा पोर्टल अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपनी यात्रा, कोविड टीकाकरण और परीक्षण की स्थिति का विवरण प्रस्तुत करना था लेकिन इस साल नवंबर में इसे बंद कर दिया गया.

मामलों में कमी और व्यापक टीकाकरण के चलते, नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण भी बंद कर दिए गए थे. मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार कोविड-19 के खिलाफ कदम उठा रही है क्योंकि दक्षिण कोरिया, हांगकांग, यूरोप, अमेरिका और ब्राजील जैसी जगहों पर मामले बढ़ रहे हैं.

ऑक्सीजन की उपलब्धता पर है जोर
अप्रैल 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने आई विपत्ति की यादें अभी भी दिमाग में ताजा हैं. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि ऑक्सीजन से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों के तुंरत समाधान के लिए ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से मजबूत किया जाना चाहिए. साथ ही मामलों में किसी भी उछाल के कारण स्वास्थ्य ​​देखभाल की जरूरतों में वृद्धि को पूरा करने के लिए कोविड-19 स्वास्थ्य सुविधाओं की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल आयोजित की जानी चाहिए.

राज्यों के लिए चेकलिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को कोविड की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं और साथ ही कहा है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे निगरानी उपायों को मजबूत किया जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रेशर स्विंग एडजॉर्शन (पीएसए) ऑक्सीजन पैदा करने वाले संयंत्रों को पूरी तरह चालू रखा जाए और उनकी जांच के लिए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएं.

जमीन पर स्थिति क्या है?
मंडाविया ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें कहा गया है, “दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीन, हांगकांग, बैंकॉक, जापान, दक्षिण कोरिया सहित अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की सैंपल टेस्टिंग शुरू की गई है. कोरोनावायरस की बढ़ती स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.” शनिवार को दोहा से चेन्नई हवाई अड्डे पर इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री ने कहा कि हवाई अड्डे पर कोविड परीक्षण प्रक्रिया सही से हो रही थी.

चेन्नई हवाईअड्डे ने अपने अनुभव साझा करते हुए यात्री की एक वीडियो क्लिप ट्वीट की और कहा कि वह “बिना किसी परेशानी के हो रही टेस्टिंग की प्रक्रिया से खुश हैं.” नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 29 अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं और 23 दिसंबर को यहां पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 87,966 थी.

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि उसके कर्मचारी फिर से इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. साथ ही सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है. गाइडलाइंस के मुताबिक सैंपल जमा करने के बाद संबंधित अंतरराष्ट्रीय यात्री एयरपोर्ट से निकल सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

भारत की आर्थिक प्रगति में अब तो ईश्वर भी कर रहा है सहयोग!

June 28, 2025
Adivasis and their rights

आदिवासी और उनके अधिकार

April 16, 2025

हर व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च हमारी प्राथमिकता : न्यायमूर्ति डा. डी.के. अरोड़ा

December 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.