Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भविष्य के युद्ध के लिए राजनाथ सिंह ने अभी से क्या की भविष्यवाणी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 27, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Rajnath Singh
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध के बदलते पैटर्न पर खुलकर बात की है और बताया कि भविष्य के युद्ध तकनीक और कूटनीति का मिश्रण होंगे. राजनाथ सिंह ने ये सब बातें मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में स्थित आर्मी वार कॉलेज में युद्ध, युद्धकला और युद्ध संचालन पर दो दिवसीय विशेष ‘रण संवाद-2025’ त्रि-सेवा सेमिनार कार्यक्रम में कहीं. आर्मी वॉर कॉलेज, महू में आयोजित ‘रण संवाद’ त्रि-सेवा सेमिनार कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ प्रसिद्ध रक्षा विशेषज्ञ, रक्षा उद्योग के प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पेशेवर शामिल हुए. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य के युद्ध केवल हथियारों की लड़ाई नहीं होंगे, बल्कि तकनीक, खुफिया जानकारी, अर्थव्यवस्था और कूटनीति का मिला-जुला रूप होंगे.

भारत पहले हमला नहीं करता, लेकिन…
इसी मौके पर राजनाथ सिंह ने भविष्य के युद्धों के स्वरूप पर महत्वपूर्ण भविष्यवाणी करते हुए स्पष्ट किया कि भारत कभी युद्ध की शुरुआत नहीं करता, लेकिन अगर कोई देश भारत को चुनौती देता है, तो उसे करारा जवाब देना देश अच्छी तरह जानता है. न्यूज एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, राजनाथ सिंह का कहना था “भारत कभी युद्ध शुरू करने वाला देश नहीं रहा और न ही उसने किसी के खिलाफ आक्रामकता दिखाई है. लेकिन वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों में अगर कोई हमें चुनौती देता है, तो सख्त जवाब देना जरूरी है. हमारी मंशा शांतिपूर्ण है, लेकिन हमारी ताकत कमजोर नहीं,”

इन्हें भी पढ़े

javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Post Office

Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000

August 31, 2026
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
Load More

युद्ध की कोई निश्चित व्यवस्था या सिद्धांत नहीं
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज का युग जटिल और बहु-क्षेत्रीय युद्धों से परिभाषित है, जहां युद्ध की कोई निश्चित व्यवस्था या सिद्धांत नहीं है. राजनाथ सिंह ने भविष्यवाणी की कि आधुनिक युद्धों में तकनीकी प्रगति और रणनीतिक कूटनीति निर्णायक भूमिका निभाएगी. उन्होंने ड्रोन, साइबर हमले, और AI आधारित निर्णय प्रक्रिया जैसे उपकरणों का जिक्र करते हुए कहा कि ये युद्ध के मैदान को और जटिल बना रहे हैं. उन्होंने सशस्त्र बलों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और वैश्विक चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया.

आत्मनिर्भरता पर भारत का जोर
राजनाथ सिंह ने भारत की आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया, यह कहते हुए कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में विश्वसनीय निर्यातक बन रहा है. स्वदेशी प्लेटफॉर्म जैसे तेजस, आकाश मिसाइल सिस्टम, और स्वदेशी विमानवाहक पोत इसका प्रमाण हैं. रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान और जेट इंजन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. रक्षा उत्पादन 2014 के 46,425 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, और निर्यात 1,000 करोड़ से बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
National flag

भारत ने दुनिया को निराश नहीं किया

December 25, 2023
water

पानी के बिना जीवन संभव नहीं, धन बचाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जल बचाना

March 22, 2022
मुलायम और अटल

तो क्या सोचा आपने?

October 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.